फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा, इस वजह से 'दबंग 3' में नहीं नजर आईं प्रीति जिंटा

Sat, 21 Dec 2019 06:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, प्रीति जिंटा - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान की फिल्म दबंग 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को सलमान के फैन्स से अच्छा खासा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। लेकिन फिल्म देखकर आए दर्शकों को अभिनेत्री प्रीति जिंटा की झलक फिल्म में नहीं दिखी। इस बारे में अब सलमान ने खुलासा किया है कि क्यों फैन्स को फिल्म में प्रीति का कैमियो नहीं दिखा?
विज्ञापन

2 of 5
Dabangg 3 - फोटो : Social Media
दरअसल फिल्म दबंग की शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ प्रीति जिंटा की तस्वीरें वायरल हो रही थीं। इन तस्वीरों में प्रीति और सलमान दोनों ही पुलिस ऑफिसर की ड्रेस पहले नजर आ रहे थे। तस्वीरों को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि प्रीति सलमान की फिल्म दबंग 3 में कैमियो करने जा रही हैं। लेकिन फिल्म देखने के बाद पता चला कि प्रीति फिल्म में थी ही नहीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान, प्रीति जिंटा - फोटो : Social Media
अब सलमान खान ने खुद इस बात से पर्दा उठाया है कि फिल्म में प्रीति की झलक क्यों देखने को नहीं मिली। सलमान खान ने एक इवेंट के दौरान बताया कि, 'प्रीति हैलोवीन के लिए कुछ करना चाहती थीं और उनको पुलिस की यूनिफॉर्म पहननी थी। उसी दौरान मैं दबंग 3 के लिए बचा हुआ पैचवर्क कर रहा था। शूटिंग के आखिरी दिन प्रीति पुलिस के आउटफिट में वहां पहुंच गईं।' ये तस्वीरें भी तभी की थीं जो वायरल हो रही थीं।

4 of 5
Salman with dabangg 3 team - फोटो : amar ujala, mumbai
बता दें कि सलमान खान की फिल्म दबंग 3, 20 दिसंबर को ही रिलीज हुई है। फिल्म में सलमान के अलावा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप विलन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री सई मांजरेकर ने इस फिल्म से अपना डेब्यू किया है।फिल्म ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधे - फोटो : amar ujala, mumbai
गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपने फेमस रियलिटी शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की तैयारियों में भी व्यस्त हैं। फिल्म 'राधे' साल 2009 में आई सलमान की फिल्म 'वांटेड' का सीक्वल है। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज की जाएगी। कुछ वक्त पहले ही सलमान खान ने फिल्म के शूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें