फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन पर कभी ऐसे दिखते थे ये सेलेब्स, यादगार हैं उनके ये पुराने विज्ञापन

Thu, 11 Jul 2019 01:14 PM IST
Avinash Pal अविनाश पाल, अमर उजाला
विज्ञापन
दूरदर्शन के विज्ञापनों में सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज के वक्त में हम सभी के पास मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध हैं। वेब सीरीज से लेकर टीवी चैनल्स की भरमार में एंटरटेनमेंट किसी एक जगह नहीं थमा है। लेकिन एक वक्त था जब दूरदर्शन ही मनोरंजन का दूसरा नाम था। उस वक्त न सिर्फ टीवी शोज बल्कि विज्ञापनों को भी हर कोई बड़े चाव से देखता था। उस वक्त के विज्ञापन दिल पर छाप छोड़ते थे। वहीं आज भी मात्र नामभर से ही उन विज्ञापनों की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में एक नजर उस वक्त के कुछ चुनिंदा विज्ञापनों पर और उसके साथ ही सेलेब्स के लुक्स पर......
विज्ञापन

2 of 7
सुष्मिता सेन और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और सुष्मिता सेन
कोल्ड ड्रिंक 'थम्स अप' के लिए सुष्मिता सेन और सलमान खान एक साथ नजर आए थे। विज्ञापन में सलमान और सुष्मिता की मस्ती साफ देखी जा सकती है। चूंकि ये विज्ञापन 80-90's के हैं ऐसे में दोनों सेलेब्स के लुक्स में भी आज के मुताबिक काफी अंतर है। हालांकि दूसरे शब्दों में कहा जाए तो आज सलमान खान और सुष्मिता सेन दोनों ही पहले से भी ज्यादा जवान और फिट नजर आते हैं।

(आखिरी स्लाइड में देखें सेलेब्स के पुराने विज्ञापनों का वीडियो)
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 7
सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर
बाॉलीवुड के शहंशाह और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर दूरदर्शन के वक्त में ही एक साथ विज्ञापन में नजर आ चुके थे। दोनों ने पेप्सी के लिए विज्ञापन किया था। एडवरटाइजमेंट में दोनों की मस्ती और मजाक का दर्शक भी लुत्फ उठाते थे। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन आज भी कई विज्ञापनों का एंडोर्स करते नजर आते हैं। जबकि सचिन क्रिकेट के मैदान पर न होकर भी क्रिकेट से ही जुड़े हैं बतौर एक्सपर्ट अपनी राय देते नजर आते हैं।

4 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड में सबसे डिसीप्लीन्ड एक्टर कहे जाने वाले अक्षय कुमार भी उस वक्त विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं। बता दें कि अक्षय कुमार ने हीरो साइकिल के लिए विज्ञापन किया था। उस वक्त भी अक्षय का जोश और हटकर अंदाज देखते ही बनता था। हीरो साइकिल के विज्ञापन में अक्षय आतंकवादियों के ठिकाने को खत्म करते नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
बोमन ईरानी
अलग अलग किरदारों से अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके बोमन ईरानी का लुक भी पहले से काफी बदला है। उस वक्त बोमन ने पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन के लिए विज्ञापन किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली बेंद्रे
निरमा के विज्ञापन में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकीं सोनाली बेंद्रे आज भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। बता दें कि कुछ वक्त पहले ही सोनाली ने सभी को कैंसर के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि उन्होंने बीमारी के सामने हार नहीं मानी और कैंसर से जंग जीती।
 
विज्ञापन

7 of 7
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा
बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' कहे जाने वाले गोविंदा का व्हील का विज्ञापन भी काफी यादगार रहा है। एक्सप्रेशन किंग कहे जाने वाले गोविंदा ने विज्ञापन में भी एक्टिंग का दमखम दिखाया। वहीं हाल फिलहाल की बात करें तो गोविंदा इंडस्ट्री से गायब से हो चुके हैं। लेकिन आज भी उनकी जोश पहले जैसा ही है।


विज्ञापन
Next