फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीबी दोस्त की मौत के बाद उनकी बेटी के लिए फरिश्ता बने सलमान, बना लिया खास रिश्ता

Sat, 03 Aug 2019 05:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shweta rohira - फोटो : Social Media
सलमान खान अपनी हिट फिल्मों को अलावा दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। सलमान अक्सर लोगों को मदद के लिए आगे रहते हैं। उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन चैरिटी के माध्यम से लोगों की मदद करती है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कई लोग आज सलमान की बदौलत ही खुद को स्थापित कर पाए हैं। यही वजह कि इंडस्ट्री में सलमान की बहुत इज्जत होती है। आज हम एक ऐसी ही घटना आपको बता रहे हैं जब उन्होंने अपने दोस्त के निधन के बाद उनकी बेटी को बहन बना लिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
shweta rohira - फोटो : Social Media
सलमान खान और सुनील रोहिरा बहुत अच्छे दोस्त थे। बॉलीवुड में इन दोनों की दोस्ती के किस्से खूब सुने जाते थे। दोनों के बीच पारिवारिक रिश्ता था। लेकिन जब सुनील का निधन हुआ था तो सलमान खान ने खुद आगे बढ़कर उनके परिवार की जिम्मेदारी उठा ली। 
विज्ञापन

3 of 5
shweta rohira - फोटो : Social Media
इतना ही नहीं सलमान खान ने सुनील रोहिरा की बेटी श्वेता को बहन बना लिया। श्वेता सलमान को रक्षाबंधन पर राखी बांधती हैं। वहीं श्वेता के भाई सिद्धार्थ को सलमान अपना छोटा भाई मानते हैं।

4 of 5
Pulkit Samrat Shweta Rohira - फोटो : file photo
साल 2014 में श्वेता ने एक्टर पुलकित सम्राट से शादी की थी तब सलमान ने ही उनका कन्यादान किया था। हालांकि एक साल बाद ही पुलिकत और श्वेता का तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 7th क्लास में थीं तब एक दिन गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अपने दोस्तों के साथ सलमान को देखने गई थीं। जब सलमान खान उनसे मिले तो उन्होंने बताया कि वह उन्हें एक बाद राखी बांध चुकी हैं। इसके बाद दोनों की बीच रिश्ता बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें