फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग के बाद सलमान खान का एक और टैलेंट, ऐसा गाना गाया बॉबी देओल और रितेश देशमुख जमकर थिरके

Tue, 24 Mar 2020 02:44 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म राधे द मोस्ट वांटेड है। खबर है कि वो घर पर ही अपनी इस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते सलमान की इस फिल्म की शूटिंग टल गई है। अब सलमान घर में ही अपनी पसंदीदा चीजें कर समय का इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले दिनों उनकी पेंटिंग बनाते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। हाल ही में सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
इस वीडियो में सलमान अपना सुपरहिट गाना ओ ओ जाने जाना गाते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके गाने पर बॉबी देओल और रितेश देशमुख थिरक रहे हैं। ये वीडियो कुछ पुराना लगता है। इसे सलमान खान के फैन क्लब पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। सलमान का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : social media
ये वीडियो किसी पार्टी का लग रहा है। बॉबी और रितेश के अलावा पार्टी में पंजाबी सिंगर जस्सी और नवराज हंस भी दिख रहे हैं। पिछले दिनों सलमान ने पेंटिंग करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में सलमान चारकोल से पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 2 मिनट में ही एक शानदार पेंटिंग बना दी।

4 of 5
salman khan - फोटो : social media
पेंटिंग बनाते हुए सलमान फिल्म कहो ना प्यार है का गाना गा रहे थे। पेंटिंग में सलमान ने एक मां और बच्चे की तस्वीर बनाई। बता दें कि कोरोना की वजह से भारत में सभी फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज की शूटिंग को बंद कर दिया गया है। वहीं सलमान अपनी फिल्म पर अपने घर से (वर्क फ्रॉम होम) काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
सलमान ने अपने पनवेल वाले फार्म हाउस से फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। सलमान की कोशिश है कि फिल्म को तय तारीख के मुताबिक पूरा कर लिया जाए, जिससे यह दर्शकों तक समय से पहुंच सके। काम के बीच में बचाव भी जरूरी है, इसलिए सलमान ने अपने साथ बहुत छोटी टीम को लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें