फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरते करियर ग्राफ ने बढ़ाई सलमान खान की परेशानी, 'भारत' के डायरेक्टर को दे डाली ये सलाह

Wed, 31 Oct 2018 12:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bharat - फोटो : file photo
सलमान खान की पिछली दर्जन भर फिल्मों ने 100 करोड़ के ऊपर कमाई की है परंतु इसके बावजूद यह सच है कि उनका स्टारडम हाल के कुछ वर्षों में नीचे आया है। बड़ी फैन फॉलोइंग की वजह से ही ट्यूबलाइट और रेस 3 जैसी खराब फिल्में मोटी कमाई कर पाईं लेकिन छोटे पर्दे पर उनकी टीआरपी लगातार नीचे गिरी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
bharat - फोटो : file photo
शो दस का दम फ्लॉप रहा और बिग बॉस की रेटिंग हर नए सीजन में पिछली बार से नीचे होती है। सलमान की उम्र भी लगातार बढ़ ही रही है। यही कारण है कि वह अब थोड़ा संभल जाना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान ने अपनी अगली फिल्म भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर से कहा है कि फिल्म को संतुलित ढंग से संपादित कराएं। 
विज्ञापन

3 of 6
salman khan - फोटो : bigg boss
ऐसा न हो कि फिल्म में सिर्फ सलमान ही सलमान दिखें। उन्होंने जफर से फिल्म की लंबाई भी नियंत्रित रखने को कहा है। हालांकि जफर को सलमान के स्टारडम पर विश्वास है और वह नहीं चाहते कि फिल्म को छोटी रखने के चक्कर में अतिरिक्त कैंची चल जाए। फिल्म में कैटरीना कैफ भी हैं। सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म भारत विभाजन की त्रासदी पर आधारित है।

4 of 6
salman khan - फोटो : file photo
सूत्रों के मुताबिक फिल्म में सलमान कई किरदार एक साथ निभा रहे हैं और उनसे जुड़ी छोटी-छोटी घटनाएं कहानी के फ्लैशबैक में दिखाई जाएंगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसमें 50 से 60 साल के बीच की घटनाएं दिखाई जाएंगी। सलमान अपने पिता के सपने पूरे करते नजर आएंगे और अपने भरे-पूरे परिवार को मुश्किल हालात में भी साथ में जोड़े रखने की कवायद करते दिखेंगे। यही कारण है कि फिल्म की लंबाई आज की फिल्मों से अधिक है।
विज्ञापन

5 of 6
salman khan - फोटो : file photo
खबरों के अनुसार, भारत तीन घंटे लंबी फिल्म है और सलमान चाहते हैं कि यह दो घंटे 45 के करीब खत्म हो जाए, हालांकि आज के दिनों में यह भी काफी अधिक है। सलमान जानते हैं कि पुराना दौर बीत चुका है जब दर्शक तीन घंटे से कम की फिल्म को पैसा वसूल नहीं मानते थे। फिल्म में सलमान के अंदाज वाले नाच-गाने भी हैं। वह चाहते हैं कि उनके फैन्स को ध्यान में रखते हुए निर्देशक कहानी को ऐसे कसें कि आम दर्शक भी उसका मजा ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Salman Khan - फोटो : file photo
वह समझ चुके हैं कि उनके फैन्स के अलावा एक बड़ा दर्शक भी वर्ग है, जो सलमान को नहीं बल्कि फिल्म में अच्छी कहानी देखना चाहता है। अत: वह इन दोनों बातों में संतुलन चाहते हैं। जिससे कि भारत बड़ी हिट बन सके। पिछली रिलीज रेस-3 ने सलमान के फैन्स को तक बहुत निराश किया था। सलमान नहीं चाहते कि वह गलती दोहराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें