फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की 'दबंग-3' के लिए फिर बढ़ीं मुश्किलें, अब यहां से भी हटाना पड़ा सेट

Fri, 12 Apr 2019 12:16 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Twitter
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। वह मध्य प्रदेश के महेश्वर और मांडू में शूट के दौरान अपने फैन्स से भी मिल रहे हैं। शिवलिंग विवाद के बाद फिल्म के लिए एक और मुश्किल खड़ी हो गई है। खबर है कि मांडू में स्थित जल महल से फिल्म के सेट को हटाना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Twitter
यहां बीते कुछ दिनों से फिल्म की शूटिंग चल रही थी लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) के नोटिस के बाद दबंग 3 के सेट को जल महल से हटा लिया गया है। इसके बाद बुधवार को फिल्म की शूटिंग मुंज तालाब में की गई। सलमान खान और उनकी टीम को यहां से सेट हटाने के लिए आदेश दिए गए थे। जिसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने आदेश पर अमल किया।
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड - फोटो : instagram
बताया जा रहा है कि यहां सेट बनाने से प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम 1959 के नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म की टीम पर नर्मदा नदी के पास मौजूद किले की प्राचीन धरोहर को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप है। 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : self
बता दें कि मध्य प्रदेश के महेश्वर एवं मांडव में सोमवार से फिल्म ‘दबंग-3’ की शूटिंग शुरू हुई है। दबंग की तीसरी सीरीज को मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म दबंग (2010) को अभिनव कश्यप और दबंग 2 (2012) को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था। सलमान और अरबाज से पहले प्रभुदेवा महेश्वर पहुंच चुके थे। इस दौरान उन्होंने कई जगहों का मुआयना भी किया। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से चर्चा भी की थी।

Back in our birthplace for #Dabangg3 shoot @arbaazSkhan pic.twitter.com/JO9pH1X7Rf

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 31, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के महेश्वर और मांडव में 20 दिन तक शूटिंग चलेगी। प्रभु देवा बीते शनिवार की रात ही यहां पहुंच गए थे। सुबह उठकर वह महेश्वर घाट पहुंचे और शूटिंग की लोकेशन की तलाश की। खबर है कि महेश्वर के नर्मदा तट पर फिल्म की शूटिंग होनी है। इसमें अहिल्या किला परिसर भी शामिल है जहां 1 से 7 अप्रैल तक फिल्म के कुछ सीन शूट किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें