फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान के साथ यूलिया की रोमांटिक तस्वीर, करीब खड़े दिखे दोनों, चेहरे पर दिखी प्यारी मुस्कान

Tue, 21 Jan 2025 11:36 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan-Iulia Vantur: पिछले साल जामनगर में सलमान खान के जन्मदिन के जश्न की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, क्योंकि इस तस्वीर में सिकंदर अभिनेता यूलिया वंतूर के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान के साथ यूलिया वंतूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान ने पिछले साल जामनगर में अंबानी परिवार द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में अपना 59वां जन्मदिन मनाया था। इस जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब, सिकंदर अभिनेता की यूलिया वंतूर के साथ जश्न मनाते एक रोमांटिक तस्वीर सामने आई है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान की यूलिया वंतूर और उनके अन्य दोस्तों के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में, सुपरस्टार सलमान खान को काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए कैमरे के लिए एक प्यारी सी मुस्कान बिखेरते हुए देख सकते हैं, जबकि यूलिया उनके बगल में खड़ी हैं। उन्होंने सुपरस्टार के कंधे पर रोमांटिक अंदाज से अपने दोनों हाथ रखे हुए हैं और इसके साथ ही सलमान और यूलिया के चेहरे पर प्यारी मुस्कान नजर आ रही है।


 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान के साथ यूलिया - फोटो : सोशल मीडिया
यूलिया वंतूर का सलमान खान के साथ ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार के साथ भी बहुत अच्छा रिश्ता है। उन्हें अक्सर खान परिवार द्वारा आयोजित समारोहों का हिस्सा बनते देखा जाता है।

यह भी पढ़ें:
Thandel: नागा चैतन्य की पैन इंडिया 'थंडेल' को बड़े पैमाने पर किया जाएगा प्रमोट, इन शहरों के लिए तैयारी शुरू

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
कुछ दिन पहले ही यूलिया ने सलमान के पालतू टोरो के साथ एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "हमारे जीवन को आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया, मेरे प्यारे टोरो बॉय... तुम हमेशा हमारे साथ रहोगे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर में नजर आएंगे सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
काम की बात करें तो सलमान अगली बार एआर मुरुगादॉस की सिकंदर में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला द्वारा समर्थित यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें:
Border 2-Varun: बेबी जॉन फ्लॉप होने के बाद यूजर्स को बॉर्डर 2 से हैं उम्मीदें, वरुण ने बीटीएस वीडियो किया शेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें