फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर साथ दिखे यूलिया और सलमान, फैंस देखकर हैरान

Fri, 01 Dec 2017 07:51 AM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
विज्ञापन
1 of 4
अभी फैन्स सलमान खान और कटरीना कैफ की 'दिल दिया गल्ला' गाने की तस्वीरें देखकर उनके पैचअप की उम्मीद लगा ही रहे थे कि भाईजान ने सबका 'भ्रम' शीशे की तरह चकनाचूर कर दिया। एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना के साथ गोवा से लौटते ही सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ दूसरी ट्रिप पर रवाना हो गए हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल, सलमान खान अपने 'दा-बंग टूर' में व्यस्त हैं। चार देशों लंदन, हांगकांग, ऑकलैंड और मेलबर्न में स्टेज पर आग लगाने के बाद सलमान खान का दा-बंग टूर दिल्लीवालों के दिल जीतने आ रहा है। दबंग खान का 'दा-बंग टूर' नये साल से पहले दिल्ली वासियों को मनोरंजित करेगा। 10 दिसंबर को दिल्ली में 'दा-बंग टूर' का कॉन्सर्ट होने जा रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
ये कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होगा। इस कॉन्सर्ट में म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रदर्स के साथ-साथ एक्ट्रेस कृति सेनन भी अपनी अदाओं का जलवा बिखेरेंगी। खास बात ये है कि कॉन्सर्ट में दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में तकरीबन 65 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

4 of 4
बात करें सलमान और यूलिया के ड्रेस की तो सलमान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू पेंट में नजर आए। वहीं यूलिया ब्राउन टॉप और ब्लू पैंट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। आपको बता दें कि यूलिया और सलमान खान के बीच इन दिनों खटपट की खबरें सामने आ रही थीं। दोनों का एक साथ सार्वजनिक तौर पर दिखना, हो सकता है उन खबरों को गलत साबित करने की एक कोशिश हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें