फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने पर पहली बार बोले सलमान खान, साफ दिखाई दी नाराजगी

Mon, 06 Aug 2018 05:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
पिछले कुछ दिनों से सलमान खान की फिल्म 'भारत' अपनी कास्ट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है । प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने के बाद कटरीना कैफ को 'भारत' में लीड रोल मिला है । खबर है कि प्रियंका के अचानक फिल्म छोड़ने से सलमान उनसे नाराज हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
लवरात्रि
हाल ही में मनीष मल्होत्रा के फैशन शाे में सलमान ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से बात नहीं की । मधु को आता देख सलमान ने उन्हें अवॉयड किया और कटरीना कैफ से बात करने लगे । आज अपने जीजा की डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' के ट्रेलर लॉन्च में सलमान खान भी मौजूद थे ।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान
यहां उनसे प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर सवाल पूछा गया । तब सलमान ने कहा, 'मैं आजकल न्यूज पेपर नहीं पढ़ रहा हूं । इन सब में बिजी हूं । जब पढूंगा तब इसका जवाब मैं आपको कॉल करके दूंगा ।' इस जवाब के बाद एक और मीडिया पर्सन ने उनसे यही सवाल पूछ लिया ।

4 of 5
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
तब सलमान ने कहा, 'शायद आप गलत कॉन्फ्रेंस में आ गए हैं । यहां बिग बॉस या 'भारत' की बात तो हो नहीं रही है । आपको उसके लिए भी बुलाया जाएगा तब सवाल पूछना ।' सलमान प्रियंका या 'भारत' से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार नहीं थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान
सलमान ने सिर्फ 'लवरात्रि' से जुड़े सवालों का जवाब दिया । इस मौके पर आयुष शर्मा, अर्पिता खान और वरीना हुसैन भी मौजूद थीं । यह फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है । फिल्म को अभिराज मीनावाल ने डायरेक्ट किया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें