फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दबंग 3' की इस एक्ट्रेस का फोटो वायरल, फिल्म में सलमान के साथ रोमांस करते आएंगी नजर

Wed, 21 Aug 2019 10:25 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सई मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सीरीज 'दबंग' की तीसरे हिस्से 'दबंग 3' की शूटिंग जारी है। इस फिल्म में सलमान के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। लेकिन इस फिल्म से स्टार किड सई मांजरेकर भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में सई ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 6
सई मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान ने कई एक्ट्रेसेस को अपनी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करवाया है। इस लिस्ट में नया नाम शामिल हो चुका है महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर का। सई दबंग 3 के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सई मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
सई के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सलमान खान काफी अलर्ट हैं। वो नहीं चाहते की फिल्म के शूटिंग सेट से सई का कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए। ऐसे में हाल ही में सलमान खान ने दबंग 3 के शूटिंग सेट पर मोबाइल बैन कर दिया था। हालांकि उसके बाद भी सलमान-सोनाक्षी के कुछ फोटोज वायरल हो गए थे।

पढ़ें: शादी के बाद पूजा बत्रा ने पति नवाब को दिया ऐसा सरप्राइज, दबंग-3 की पूरी स्टारकास्ट हो गई हैरान

4 of 6
सई मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान चाहते हैं कि वो खुद सई का लुक दर्शकों के सामने पेश करें। हालांकि सलमान की इस इच्छा के पहले सई ने सोशल मीडिया पर अपना एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में सई काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
साईं मांजरेकर और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में सई के किरदार की बात करें तो ये फिल्म फ्लैशबैक में जाएगी जिसमें सई यंग सलमान खान की गर्लफ्रेंड के तौर पर नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि सई अपने हिस्से की शूटिंग कर चुकी हैं।

पढ़ें: दबंग 3 के सेट से लीक हुए सलमान-सोनाक्षी के फोटोज, मोबाइल बैन करवाने का आइडिया हुआ फेल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दबंग 3 (सलमान और प्रभु देवा) - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे है। बता दें कि क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में भी एक साथ रिलीज होगी। मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा इस फिल्म के निर्देशक हैं। इससे पहले वह सलमान खान को फिल्म वांटेड में भी निर्देशित कर चुके हैं।

पढ़ें: 'दबंग 3' में नजर आएंगी अरबाज की गर्लफ्रेंड ? जॉर्जिया एंड्रियानी ने किया ये खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें