सलमान खान के फैंस अपने इस चहेते स्टार की हर एक बात पर नजर रखते हैं। मीडिया के कैमरों की नजर हमेशा सलमान पर रहती है। गुरुवार को सलमान की बहन अर्पिता ने गणपति का विर्सजन किया तो पूरा परिवार इस मौके पर साथ नजर आया। सलमान ने इस मौके पर खूब डांस किया। इस बीच सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं।