फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की बहन अर्पिता ने दोनों बच्चों संग साझा की प्यारी तस्वीर, देखकर आप भी कहेंगे 'सो क्यूट'

Mon, 03 Feb 2020 09:29 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के साथ अर्पिता खान शर्मा - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान अपने जन्मदिन (27 दिसंबर) के  दिन एक बार फिर से मामा बने हैं। सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भाई के जन्मदिन पर बेटी को जन्म दिया। अर्पिता की ख्वाहिश थी कि वो अपने बच्चे को भाई सलमान के जन्मदिन के दिन ही जन्म दें और ऐसा हुआ भी। अर्पिता और आयुष ने अपनी बेटी का नाम 'आयत' रखा है।
विज्ञापन

2 of 5
arpita khan - फोटो : social media
आयत के जन्म के बाद उनकी तस्वीरें भी पिता आयुष ने फैन्स के साथ साझा की थीं। अब बेटी के जन्म के एक महीने बीत जाने के भी बाद आयुष ने बेटी की एक तस्वीर और साझा की है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीर साझा करते ही खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में आयुष ने लिखा, 'हैप्पी फेसेज'।
 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों के साथ अर्पिता खान शर्मा - फोटो : Social Media
इस तस्वरी में आयुष की पत्नी अर्पिता खान शर्मा, बेटे आहिल शर्मा और बेटी आयत शर्मा तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अर्पिता दोनों बच्चों को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं। दोनों बच्चे मां के गालों को चूम रहे हैं। वहीं तस्वीर में अर्पिता भी बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर साफ पता लग रहा है कि वो अपने मदरहुड को काफी एंज्वॉय कर रही हैं।

4 of 5
aayush sharma - फोटो : social media
वहीं अर्पिता और सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भी ये तस्वीर अपने अकाउंट पर साझा की है। इसके अलावा अतुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो वीडियो स्टोरी भी साझा की है। जिसमें इस फोटोशूट के दौरान की कई तस्वीरें एक साथ देखने को मिल रही हैं। इस फोटो वीडियो में अर्पिता और दोनों बच्चों की केमिस्ट्री किसी का भी दिल जीतने वाली है। अर्पिता की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान, अर्पिता और आयुष - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अर्पिता खान शर्मा अपने भाई सलमान खान को उनके जन्मदिन पर तोहफा देना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने सलमान के जन्मदिन के दिन ही बेटी को जन्म दिया। अर्पिता की बेटी का जन्म सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए हुआ है। अर्पिता और आयुष ने 18 नवंबर 2014 में शादी की थी। आयुष और अर्पिता का पहले से एक बेटा आहिल शर्मा भी है। अर्पिता ने 30 मार्च 2016 को बेटे आहिल को जन्म दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें