फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति आयुष के साथ गुपचुप तरीके से हिमाचल पहुंचीं सलमान खान की बहन अर्पिता, परिवार का हुआ कोरोना टेस्ट

Mon, 22 Jun 2020 02:56 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, अर्पिता, आयुष - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सलमान खान का पूरा परिवार निशाने पर आ गया है। पहले सोशल मीडिया यूजर्स ने नेपोटिज्म का आरोप लगाया। उसके बाद निर्देशक अभिनव कश्यप ने खान परिवार पर एक के बाद एक हमले किए। इस बीच सलमान खान की बहन अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा और दो बच्चों के साथ हिमाचल पहुंची हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों के साथ अर्पिता - फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता परिवार के साथ अभी तक मुंबई में ही थीं। कुछ दिन पहले प्रशासन की मंजूरी से गुपचुप तरीके से उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के मंडी लाया गया। जहां वो परिवार के साथ होम क्वारंटीन में हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के कोविड-19 के सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने ले लिए हैं, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन

3 of 5
अर्पिता, आयुष - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद दूसरी बार अर्पिता कोविड संकट के दौरान मंडी पहुंची हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जब सभी कहीं जाने से बच रहे हैं, ऐसे में उनके अचानक हिमाचल पहुंचने पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कि अर्पिता की शादी पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम के पोते और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष शर्मा के साथ हुई है। 

4 of 5
अर्पिता खान, सलीम खान, सलमा खान, आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, अर्पिता परिवार के साथ अनिल शर्मा के नए मकान में रह रही हैं। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रशासन की मंजूरी के बाद आयुष, अर्पिता और उनके दो बच्चे मंडी पहुंचे हैं। चंडीगढ़ से परिवार हेलीकॉप्टर से पहुंचा है। दोनों बच्चों की उम्र 10 साल से कम है इसलिए उन्हें होम क्वारंटीन रखा गया है। सभी 14 जून को मुंबई से मंडी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान, अर्पिता और आयुष - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मामला गरमाया हुआ है। जिसके बाद आयुष शर्मा ने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष, सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म 'लवयात्री' में नजर आए थे।

हिट होने के बावजूद नहीं चल पाया इन 10 अभिनेत्रियों का सिक्का, कोई जी रहीं गुमनामी की जिंदगी तो कोई कर रहीं नौकरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें