फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी हीरोइन को KISS नहीं करते सलमान खान, खुद बताई थी इसके पीछे की वजह

Wed, 24 Jul 2019 12:54 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
'भारत' फिल्म जबसे बॉक्स आफिस पर सुपरहिट हुई है, सलमान खान रोजाना अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मामला चाहे फिटनेस से जुड़ा हो, चाहे भांजे के साथ मस्ती हो, चाहे बोतल कैप चैलेंज को अनोखे ढंग से पूरा करना हो, पुराने अंदाज में पोस्ट करना हो या अपनी मां के साथ डांस वीडियो शेयर करना। सलमान खान के बारे में एक बात और भी है, जिसे वह शुरू से लेकर अब तक फॉलो कर रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
Salman Khan - फोटो : twitter
बॉलीवुड में सलमान खान एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्मों में रोमांस भरपूर करते हैं लेकिन हीरोइन को किस कभी नहीं करते। आप सलमान खान की किसी भी फिल्म को देख लीजिए, वो हीरोइन को गले तो लगा लेंगे लेकिन किस नहीं करेंगे। लंबे समय से सलमान इस रूल को फॉलो करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
ऐसी कोई हीरोइन नहीं जो येे कह सके कि परदे पर सलमान खान ने उसे किस किया है। वहीं शाहरुख खान, अजय देवगन और आमिर खान जैसे बड़े सितारे चुंबन करने से बिलकुल नहीं हिचकिचाते। हालांकि देखा जाए तो सलमान खान ने अपना पहला और एकमात्र लिपलॉक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ किया था।

4 of 7
Salman Khan and Aishwarya Rai - फोटो : social media
सलमान ने इस सीन में हीरोइन को छुआ तक नहीं था। ऐसे में ये लिपल़ॉक कैसे हो पाया इसकी भी एक कहानी है। सूरज बड़जात्या ने भाग्यश्री और सलमान को मनाने के लिए बड़ी मशक्कत की थी। दोनों ही इस लिपलॉक के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे। तब सूरज बड़जात्या ने एक कांच का गिलास दोनों के बीच लगाया और इस तरह ये सीन शूट हो सका।
 
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद से सलमान ने आज तक कोई भी किस नहीं दिया। इसकी बड़ी वजह उनका 'नो किस क्लॉज' है। फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने फैसला ले लिया था कि वो कभी किसी हीरोइन को लिप पर किस नहीं करेंगे। सलमान ने खुद से किया ये वादा आज तक नहीं तोड़ा।
विज्ञापन

6 of 7
salman khan
फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वो इस बात को क्लियर कर लेते हैं कि फिल्म में कोई किस सीन ना हो। साथ ही सलमान का ऐसा मानना भी है कि उनकी फिल्में पूरी फैमिली के लिए होती है। इसलिए ऐसे सीन सही नहीं हैं। बता दें कि फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान ने कटरीना कैफ के लिए अपना नो किस क्लॉज तोड़ दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aamir khan liplock with Kiran Rao - फोटो : instagram
वहीं अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'शिवाय' में हीरोइन एरिका फर्नांडिस को करीब एक मिनट तक चूमकर नो किस क्लॉज तोड़ा था। आमिर खान की बात करें तो उनके लिए नो किस क्लॉज मायने नहीं रखता। कहानी की डिमांड पर वो इस तरह के सीन करने से नहीं चूकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें