फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: वीकएंड पर 'किसी का भाई किसी की जान' की कमाई देख खुश हुए सलमान, खास अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया

Mon, 24 Apr 2023 02:37 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। पहले दिन भले ही फिल्म की शुरुआत अच्छी न रही हो, लेकिन ईद और रविवार की छुट्टी का फिल्म को पूरा फायदा मिला, जिसे देख सलमान भी खुश हो गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
'किसी का भाई किसी की जान' - फोटो : सोशल मीडिया
21 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 13 करोड़ की कमाई की थी, जो सलमान की फिल्म के लिए खराब शुरुआत मानी गई, लेकिन 22 अप्रैल यानी ईद को फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और 25 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आज 23 अप्रैल को फिल्म ने 27 करोड़ का बिजनेस किया यानी फिल्म को वीकएंड का पूरा फायदा मिला और दर्शकों के बीच भाईजान का जादू चला।

Bollywood: बॉलीवुड के ये बड़े सितारे हैं अंधविश्वासी, टोना-टोटके और ज्योतिष पर करते हैं भरोसा
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : Social media
दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज देख सलमान खान भी बेहद खुश हैं, इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और फैंस को भी धन्यवाद कहा। अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह ब्लैक कलर की शर्ट पहने बेहद डैशिंग और हैंडसम नजर आ रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आप सब ने फिल्म और कलाकारों के अभिनय को सराहा, इसके लिए शुक्रिया।'
 

Chengiz Movie Review: ना थ्रिल दिखा ना रोमांच, हिंदी पट्टी में बांग्ला सुपरस्टार की पहली कोशिश नाकाम

4 of 5
सलमान खान-सलीम खान - फोटो : Social media
इससे पहले सलमान खान ने ईद के अवसर पर अपने फैंस को खास अंदाज में ईद की मुबारकबाद दी थी। हर साल की तरह उन्होंने ईद के मौके पर अपने मुंबई स्थित आवास के बाहर खड़े फैंस को बालकनी में खड़े रहकर ग्रीट किया। अभिनेता के साथ उनके पिता सलीम खान भी नजर आए। फिर, सलमान ने अपने परिवार के साथ ईद मनाई। उनका एक  फैमिली फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने आर्या 3 की शूटिंग के दौरान साझा किए प्रेरक विचार, एक्ट्रेस ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बात करें भाईजान की फिल्म के बारे में तो 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, राघव जुयाल, भूमिका चावला, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, अभिमन्यु सिंह, पलक तिवारी जैसे कई मुख्य कलाकार हैं। वहीं अब सलमान अपनी अगली फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।

ISRA: केंद्र सरकार की पहल का हिंदी फिल्म जगत ने किया दिल खोलकर स्वागत, अनूप जलोटा बोले, हमारे अच्छे दिन आ गए..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें