फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 की उम्र में कैसे इतने फिट रहते हैं सलमान खान, वीडियो शेयर कर खुद खोल दिया राज

Tue, 18 Jun 2019 12:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। अपनी फिल्मों में सलमान खान अलग अंदाज के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही वो फिटनेस को लेेकर भी खूब पसीना बहाते हैं। इस मेहनत का ही नतीजा है कि 53 की उम्र में भी वो बेहद फिट हैं।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : social media
सलमान हर रोज घंटों वर्कआउट करते हैं। वो दूसरे लोगों को भी जिम जाने के लिए प्रेरित करते हुए दिखते हैं। अब सलमान ने अपना ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जमकर एक्सरसाइज करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में सलमान लेग प्रेश मशीन का यूज कर रहे हैं लेकिन खास बात ये है कि दो लोगों को उन्होंने प्रेश मशीन के ऊपर बिठा रखा है।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : social media
वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा- 'उतार-चढ़ाव का अनुभव करने के बाद मेरे सिक्योरिटी वालों को आखिरकार अहसास हो गया कि वो मेरे साथ कितने ज्यादा सुरक्षित हैं...हा हा।' सलमान के इस वीडियो को अभी तक 23  लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

4 of 5
salman khan - फोटो : social media
इससे पहले सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें वो भाई सोहेल खान और भतीजे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सलमान ने ये वीडियो भतीजे योहान को बर्थडे विश करने के लिए पोस्ट किया। वीडियो में सोहेल खान एक बीन बैग पर छलांग लगाते हैं, दूसरी ओर योहान बैठा होता है। पापा के बैठने की वजह से पड़े प्रेशर से वह हवा में उड़ जाता है और आगे सलमान खान खड़े होते हैं जो उन्हें गोद में थाम लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bharat film poster - फोटो : twitter
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म भारत का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। दूसरे वीकएंड पर भी दमदार कमाई के साथ भारत ने सलमान खान की ही दो और फिल्मों प्रेम रतन धन पायो और एक था टाइगर की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ अली अब्बास जफर निर्देशित ये फिल्म ऑल टाइम कमाई की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें