सलमान खान भी इन दिनों कोरोना वायरस के चलते छुट्टी पर चल रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म राधे की शूटिंग टल गई है। इस फिल्म में सलमान दिशा पाटनी के साथ लीड रोल में होंगे। सलमान घर पर भी अपने समय का उपयोग कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि उन्हें फिल्मों के अलावा पेंटिंग का भी बहुत शौक है। सलमान ने पेंटिंग करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
- फोटो : Social Media
वीडियो में सलमान चारकोल से पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 2 मिनट में ही एक शानदार पेंटिंग बना दी। पेंटिंग बनाते हुए सलमान फिल्म कहो ना प्यार है का गाना गा रहे हैं। पेंटिंग में सलमान ने एक मां और बच्चे की तस्वीर बनाई है। सलमान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : Social Media
इस वीडियो को देख फैंस सलमान की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप कितने कमाल के आर्टिस्ट हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा, बहुत शानदार पेंटिंग बनाई। कुछ यूजर्स सलमान के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में सलमान आॅलिव रंग की टीशर्ट पहने दिख रहे हैं।
4 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
सलमान के अलावा भी कई सितारे घर पर रहकर ही अपने अन्य टैलेंट पर काम कर रहे हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना ने भी सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट की। ये कविता उन्होंने कोविड 19 को ध्यान में रखकर लिखी है। कविता की लाइनें आगे की स्लाइड में देखें-