फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचानिए कौन है ये बच्चा? जो बड़ा होकर बना बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार

Wed, 28 Aug 2019 01:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
बॉलीवुड सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। थ्रोबैक तस्वीरों को देख फैंस भी बेहद उत्साहित हो जाते हैं। कुछ सितारे तो बचपन में हूबहू दिखते थे तो कुछ सितारों को पहचान पाना मुश्किल होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही बॉलावुड सितारे से मिलाने जा रहे हैं जिनकी बचपन की तस्वीर सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : social media
शेयर की गई इस तस्वीर में जो बच्चा नजर आ रहा है वो आज बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार है। तस्वीर में बच्चे की क्यूटनेस देख फैंस लगातार लाइक कर रहे हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ये क्यूट सा बच्चा कौन है? ये कोई और नहीं बॉलीवुड के दबंग खान सलमान हैं।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : social media
क्यूट अंदाज में सलमान खान पेट के बल लेटे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल बिताने के बाद इस यात्रा में हर एक फैन और शुभकामना देने वाले को शुक्रिया। उनकी वजह से यह लंबी यात्रा हो सकी।'

4 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
सलमान खान इन दिनों फिल्म इंशाअल्लाह छोड़ने की खबर को लेकर चर्चा में हैं। संजय लीला भंसाली ने फिल्म की शूटिंग से 2 दिन पहले इसके बंद करने का एलान कर सबको चौंका दिया। कहा जा रहा ये बड़ा फैसला भंसाली ने फिल्म की स्क्रिप्ट में कथित हस्तक्षेप के चलते लिया है। 

पढ़ें: भंसाली ने 'इंशाअल्लाह' बंद करने का किया एलान, कहानी में बदलाव पर नहीं बनी सलमान से सहमति
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan, sanjay leela bhansali - फोटो : social media
मुंबई मिरर ने जब सलमान से फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'फिल्म खामोशी के पहले से ही संजय और मैं दोस्त हैं। वो मुझसे मनीषा कोइराला के जरिए मिले थे। इसके बाद हमने हम दिल दे चुके सनम में काम किया। जब वो ये फिल्म मेरे पास लेकर आए तो मुझे पसंद आई और हमने इसे करने का फैसला लिया। मैं एक बात कह सकता हूं कि भंसाली अपनी फिल्म के साथ गद्दारी नहीं कर सकते। मैं चाहता हूं कि वो ये फिल्म बनाएं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें