सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की इस तस्वीर पर उनके चाहने वालों की दिलचस्प प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सेलेब्स से लेकर एक्टर के फैंस तक तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'एक नंबर पिक्चर सलमान भाई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुल्तान'। एक यूजर ने लिखा है, 'बाप ऑफ बॉडी बिल्डिंग, सलमान मेरा भाई।' रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भाईजान' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। अपने किरदार के लिए सलमान जमकर जिम में पसीना बहा रहे हैं।