फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान-शाहरुख को लेकर अनुराग कश्यप बोले-कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें मास्क की जरूरत नहीं होती

Thu, 03 May 2018 01:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी दूसरी फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में हर्षवर्धन एक सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच 'भावेश जोशी सुपरहीरो' के को-प्रोड्यूसर और फिल्म के राइटर अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड के किंग खान और दबंग खान को लेकर बड़ी बात कह दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल 'भावेश जोशी सुपरहीरो' रिलीज होने के बाद अनुराग कश्यप मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उनसे जब यह सवाल पूछा गया कि नई जनरेशन बॉलीवुड के सुपरहीरो की शैली को क्या इसलिए नहीं स्वीकारती और पसंद करती है क्योंकि बॉलीवुड के फिल्ममेकर सुपरहीरो पर जल्दी फिल्में नहीं बनाते..? इस बात का जवाब देते हुए अनुराग कश्यप ने सलमान खान और शाहरुख खान का जिक्र किया।
विज्ञापन

3 of 4
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अनुराग कश्यप ने कहा- 'मुझे नहीं लगता की एक फिल्ममेकर यह सब सोचता है। अगर फिल्ममेकर को कोई आइडिया पसंद आता है तो वह उस पर जरूर फिल्म बनाता है।' इसके बाद अनुराग कश्यप ने कहा- 'बॉलीवुड में हमारे पास सलमान खान और शाहरुख खान जैसे कई एक्टर हैं,जिन्हें मास्क की भी जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' दूसरी फिल्म है। उन्होंने फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। वहीं 'भावेश जोशी सुपरहीरो' की निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। यह फिल्म 25 मई 2018 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें