सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' का सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म ईद के मौके पर यानी इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले सलमान खान ने अपने खास दोस्तों और फैमली वालों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। 'रेस 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 6
'रेस 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। इनके अलावा फिल्म निर्माता साजीद नाडियालवाला, साकिब सलीम की बहन और एक्ट्रेस हुमा हुरैशी और सलमान खान के भाई सोहेल खान सहित बॉलीवुड के कई बड़े स्टार भी रेस 3 को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
इतना ही नहीं फिल्म देखने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार के साथ पहुंचे। रेस 3 की स्पेशल स्क्रीनिंग जुहू स्थित पीवीआर में रखी गई थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद सभी स्टार ने रेस 3 को बड़ी ब्लॉकबास्टर बताया और फिल्म में मौजूद किरदारों की भी सभी ने जमकर तारीफ की।
4 of 6
वहीं बॉलीवुड के कई ट्रेड एनालिस्टों का भी यही मानना है कि कमाई के मामले में रेस 3 अब तक की सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। पता हो की रिलीज से पहले ही फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स के जरिए 130 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। सलमान के फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 6
वहीं बात करें 'रेस 3' के गानों की तो इस फिल्म के गानों को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। चुकी इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। इसलिए उम्मीद की जा रहा है कि इस फिल्म की स्टोरी में बाकी दोनों रेस से एकदम अगल होगी।
आपको बता दें, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' की फिल्म 'रेस' का तीसरा सीक्वल है। इस फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा डेजी शाह, अनिल कपूर,बॉबी देओल और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। इससे पहले 'रेस' सीरीज की दोनों फिल्मों को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था।