फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर सलमान के आइसोलेट होने की ये है असली सच्चाई, बॉडीगार्ड शेरा ने किया खुलासा

Thu, 19 Nov 2020 02:58 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शेरा और सलमान खान - फोटो : Instagram
दबंग स्टार सलमान खान के कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर खुद आइसोलेट होने की खबर को उनके बॉडीगार्ड शेरा ने गलत बताया है। शेरा के मुताबिक सलमान बिल्कुल ठीक हैं और रियलिटी शो 'बिग बॉस' की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। शेरा के मुताबिक सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि उनका ड्राइवर अशोक भी सुरक्षित है और उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात में दम नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
शेरा - फोटो : फाइल फोटो
बृहस्पतिवार सुबह से ही ये बात पूरे मुंबई शहर में हर तरफ चर्चा का सबब बनी रही कि सलमान खान के ड्राइवर और स्टाफ के कुछ सदस्यों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। इसके बाद सलमान खुद ब खुद आइसोलेट हो गए। उनके साथ सलमान के परिवार ने भी खुद को 14 दिन के लिए आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन, सलमान के अंगरक्षक शेरा ने सभी धुंधले बादल साफ कर दिए।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram: beingsalmankhan
शेरा का कहना है कि सलमान तो फिल्म सिटी में 'बिग बॉस 14' की शूटिंग करने की तैयारी में हैं। वह आइसोलेशन में कैसे हो सकते हैं? बहुत ही जल्द वह फिल्म सिटी में अपने बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म की शूटिंग भी करेंगे। उनका ड्राइवर अशोक भी बिल्कुल ठीक है। किसी भी ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ है। कोरोना की खबर पता नहीं कैसे फैल रही है? हो सकता है कि किसी दूसरे टीम के सदस्यों को कोरोना संक्रमण हुआ होगा और गलती से उन्हें सलमान की टीम का सदस्य समझा गया होगा! फिलहाल सलमान और उनकी टीम का कोई भी सदस्य आइसोलेशन में नहीं है।

4 of 5
राधे - फोटो : amar ujala, mumbai
सलमान खान ने कुछ ही समय पहले पिछले साल से रुकी हुई अपनी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री दिशा पाटनी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स
टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में वीकेंड का वॉर एपिसोड की शूटिंग तो सलमान हर हफ्ते करते ही हैं, इसके अलावा वह महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ शुरू करेंगे। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में सलमान एक पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें