फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान का एलान, लोगों ने सरकार की नहीं मानी तो अगली ईद पर रिलीज होगी ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’

Thu, 08 Apr 2021 01:58 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अगर मौजूदा रफ्तार से बढ़ती रही तो सलमान खान की फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ इस साल ईद पर रिलीज नहीं हो पाएगी। “ईद का कमिटमेंट था, ईद पर ही आएंगे, क्योंकि एक बार जो मैंने....” अपनी सुपरहिट फिल्म ‘वांटेड’ का डॉयलॉग आधा दोहराते हुए सलमान खान ने 13 मार्च को अपनी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज की तारीख 13 मई का एलान किया था। लेकिन, महाराष्ट्र समेत देश के तमाम दूसरे राज्यों में कोरोना से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए फिल्म की रिलीज स्थगित होने की आशंका दिखने लगी है।
 

विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता कबीर बेदी से संबंधित एक किताब के कवर का विमोचन करने के दौरान सलमान खान ये संकेत दिए कि उनकी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज अगले साल की ईद तक खिसक सकती है। सलमान का कहना था कि लोगों ने अगर सावधानी बरती और कोरोना के केसों के बढ़ने की तादाद थमी तभी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ इस ईद पर सिनेमाघरों तक पहुंच सकेगी।

विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान ने इस दौरान कहा, ‘हम अब भी अपनी तरफ से फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ को इसी ईद पर रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अगर लॉकडाउन जारी रहा तो हो सकता है कि हमें इसे अगली ईद तक आगे खिसकाना पड़े। लोगों ने अगर अपना ख्याल रखना शुरू किया, वे मास्क पहनने लगे और सामाजिक दूरी का पालन करते रहे तो ये दूसरी लहर भी जल्दी ही खत्म हो जाएगी। अगर हालात काबू में रहे तो हम फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ को इसी ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज कर सकते हैं।’

4 of 7
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान सलमान खान ने लोगों की लापरवाही पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘अगर देश के लोग सरकार के बनाए नियमों का पालन नहीं करते हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों पर ध्यान नहीं देते हैं तो कोरोना के मामले बढ़ते ही जाएंगे। ये समस्या सिर्फ थिएटर मालिकों की ही नहीं है, इससे वे लोग भी प्रभावित हो रहे हैं जो दिहाड़ी पर जीवन बिताते हैं। ऐसा हुआ तो ये पहली लहर की तरह की काफी खराब होने वाला है।’

विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते साल सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। कोरोना संक्रमण काल के दौरान वह अपने पनवेल स्थित फार्म म्यूजिक वीडियोज और गाने बनाते रहे। फिर वह बिग बॉस में भी नजर आए लेकिन साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘दबंग 3’ के बाद ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ उनकी अगली फिल्म है जिसकी सिनेमाघरों में रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ खास किरदारों में है। ये फिल्म सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘वांटेड’ का अनाधिकारिक सीक्वेल भी बताई जा रही है। इस फिल्म को भी कोरियोग्राफर से निर्देशक बने प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। फिल्म को पहले यशराज फिल्म्स देश दुनिया में रिलीज करने वाली थी पर डील पक्की होने से ठीक पहले ये फिल्म सलमान खान ने जी समूह को बेच दी। अब जी स्टूडियोज इसे सिनेमाघरों में रिलीज करेगा। ओटीटी पर ये फिल्म जी5 पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2021 में सलमान खान एक और फिल्म ‘अंतिम- द फाइनल ट्रुथ’ में भी नजर आएंगे। ये फिल्म वह अपने बहनोई आयुष शर्मा के लिए बना रहे हैं। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में भी उनका एक दमदार कैमियो होगा। अगले साल सलमान खान दो खतरनाक एक्शन फिल्मों में दिखने वाले हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ में उनका एक खास किरदार है और इसके अलावा वह अपनी हिट फ्रैंचाइजी की फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें