फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर की दादी के निधन से बेहद दुखी हैं सलमान खान, कृष्णा राज कपूर के लिए खासतौर पर किया ये काम

Tue, 02 Oct 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। उनकी अंतिम यात्रा में फिल्म इंडस्ट्री के सभी दिग्गज सितारे शामिल हुए थे । 87 साल की कृष्णा को सोमवार सुबह कार्डियक अरेस्ट आया था । पिछले एक महीने से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी । 
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor
कृष्णा राज कपूर के निधन की खबर सुन सलमान खान की मां सलमा खान भी उनके चेंबूर स्थित घर पर पहुंचीं थीं। वैसे तो सलमान खान किसी भी सेलेब्रिटी की अंतिम यात्रा में कम ही हिस्सा लेते हैं लेकिन कृष्णा राज कपूर के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया । 
 
विज्ञापन

3 of 5
krishna raj kapoor
उन्होंने लिखा, 'कृष्णा आंटी, मेरी मां और मैं आपको हमेशा याद करेंगे ।' सलमान खान के अलावा अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, रिदिमा कपूर, सुहेल सेठ, रवीना टंडन और सोहा अली खान ने ट्वीट कर दुख जताया है । वहीं अमिताभ बच्चन ने भी कृष्णा राज कपूर के लिए एक ओपन लेटर लिखा है । 
 

4 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ लिखते हैं, 'कृष्णा राज कपूर हर दुल्हन को एक ही सलाह दिया करती थीं । वो कहती थीं जब आप दुल्हन बनकर पति के घर जाएंगी तो आपको यह तय करना होगा कि क्या आप अपने साथ कैंची ले जाना चाहती हैं या फिर सुई। क्योंकि कैंची रिश्ते काटने का प्रतीक है और सुई जोड़ने का।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
krishna raj kapoor
बता दें कि कृष्णा ने 1946 में राज कपूर से शादी की थी । उनका असल नाम कृष्णा मल्होत्रा था और वो राज कपूर की कजिन लगती थीं । कृष्णा के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन थे । कृष्णा का परिवार रीवा में रहता था । 1988 में राज कपूर के निधन के बाद कृष्णा ने ही अपने पूरे परिवार को एकजुट करके रखा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें