यह बात हम सभी को पता है कि बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान जिस भी फिल्म में नजर आ जाते हैं वह फिल्म बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा देती है। दर्शकों के बीच और परदे पर सलमान की अहमियत को देखते हुए प्रोड्यूसर भी उनकी फिल्म में भरपूर रुपए लगाते हैं। इन दिनों उनकी फिल्म 'रेस 3' दर्शकों के दिलों को जीत रही है। इस बीच सलमान ने अपनी फिल्मों में रुपए लगाने वाले प्रोड्यूसर्स को लेकर बड़ी बात कही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 52 साल के सलमान का मानना है कि वह जिस फिल्म में काम करते हैं। उस फिल्म के प्रोड्यूसर हमेशा अच्छी-खासी कमाई करते हैं और हमेशा फायदे में रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल के करियर को लेकर सलमान ने यह भी कहा - 'मेरी पहली फिल्म से ही प्रोड्यूसर्स को फायदा होता रहा है।'
विज्ञापन
3 of 4
पता हो कि सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया को साइन' किया। इसके बाद से सलमान के प्रोड्यूसर्स को हमेशा फायदा होता रहा है। वहीं इस फिल्म को लेकर सलमान ने यह भी कहा- 'फिल्म मैंने प्यार किया को लेकर मुझे आज भी ऐसा लगता है कि मैंने कल ही साइन की है। और कल ही रिलीज हुई है।'
बात करें इन दिनों रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की तो इस फिल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह भी हैं । अब तक इस फिल्म ने करीब 135 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह फिल्म 15 जूल को रिलीज हुई थी।