बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हर मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सलमान ने उन मुद्दों पर अपनी बात की जिन पर ज्यादातर कलाकार बात करने से बचते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सलमान खान
एक समिट में सलमान ने कास्टिंग काउच जैसे विषय पर बात करते हुए कहा कि 'अगर कोई इस इंडस्ट्री में ये सोचकर आया है कि उसे किसी के साथ सोने से काम मिलेगा तो यह सबसे घटिया चीज है। मैंने ऐसी चीज कभी नहीं सुनी।'
पढ़ें: एक बार फिर साथ दिखे यूलिया और सलमान, फैंस देखकर हैरान
विज्ञापन
3 of 6
Salman Khan
साथ ही सलमान ने कहा कि 'कास्टिंग काउच और फ्लर्ट करना दो अलग चीजें हैं। अगर एक महिला या पुरुष एक दूसरे साथ फ्लर्ट कर रहे हैं तो उसकी तुलना शोषण से नहीं की जा सकती।'
4 of 6
salman khan
हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्ममेकर हार्वे वाइंस्टीन पर लगे कास्टिग काउच के सवाल पर सलमान ने कहा, 'बॉलीवुड में शायद ही कोई वाइंस्टीन होगा। मुझे ऐसा करने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं। ये सब बहुत ही घटिया हरकतें हैं। कभी किसी को काम दिलाने के लिए यूज नहीं करना चाहिए। फिर चाहे कोई लड़का हो या लड़की।'
विज्ञापन
5 of 6
हार्वे वेंस्टाइन
बता दें कि हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्ममेकर हार्वे वाइंस्टीन पर कास्टिंग काउच के आरोपों के बाद बॉलीवुड में भी इसकी चर्चा जोरों पर होने लगी। हालांकि ज्यादातर फिल्म मेकर्स इस पर अपनी राय रखने से बचते हैं।