फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ढाका के हमलावर अगर मुसलमान थे, तो मैं मुसलमान नहीं'

Mon, 04 Jul 2016 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पिछले हफ्ते बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकी हमले से विश्वभर में बेचैनी है। इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई। हर तरफ इस हमले की लानत-मलानत की जा रही है, लेकिन एक बार फिर इस हमले ने इस बहस को ताजा कर दिया है कि आखिर क्यों लोग धर्म के नाम पर बेगुनाह इंसानों का खून बहाते हैं।
विज्ञापन

'ढाका के हमलावर अगर मुसलमान थे, तो मैं मुस्लिम नहीं'

2 of 5
ढाका में जिन लोगों ने रेस्टोरेंट पर हमला किया, उनके बारे में बताया जा रहा है कि वो 'अल्लाह हु अकबर का' नारा लगाते हुए बिल्डिंग में घुसे थे। कहा जा रहा है कि हमलावरों ने इस्लाम के नाम पर लोगों को मारा। इस हमले की दुनियाभर से मुसलमान निंदा कर रहे हैं। सलीम खान इसके लिए बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि हमलावर को अगर कोई मुसलमान कहता है तो फिर वो मुसलमान नहीं हैं। सलीम ने खुलकर अपनी बात कही है।
विज्ञापन

'ढाका के हमलावर अगर मुसलमान थे, तो मैं मुस्लिम नहीं'

3 of 5
बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, सलीम खान का कहना है कि इस्लाम हिंसा और मारकाट की इजाजत नहीं देता। सलीम का कहना है कि कुरान और मुहम्मद की शिक्षा को जीवन में उतारने वाला कभी ऐसा कर ही नहीं सकता।

'ढाका के हमलावर अगर मुसलमान थे, तो मैं मुस्लिम नहीं'

4 of 5
सलीम खान ने कहा कि इस ईद पर मुस्लिमों को इस हमले की एक सुर में निंदा करनी चाहिए। उन्होंने बिल्कुल साफ कहा कि 'हमलावर मुसलमान नहीं हो सकते और अगर किसी भी तरह से वो मुसलमान के खांचे में फिट हो सकते हैं तो फिर मैं मुसलमान नहीं हूं'
विज्ञापन
विज्ञापन

'ढाका के हमलावर अगर मुसलमान थे, तो मैं मुस्लिम नहीं'

5 of 5
सलीम खान गुजरे जमाने के मशहूर लेखक हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। सलमान खान के विवादों पर भी सलीम अक्सर सफाई देने के लिए आगे आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें