सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सलमान खान ने मिट्टी से सनी अपनी एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में सलमान खान पूरी तरह से कीचड़ में लिपटे दिख रहे थे। इस तस्वीर को साझा करते हुए सलमान खान ने देश के किसानों के लिए खास कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'सभी किसानों का सम्मान।' हालांकि इस तस्वीर पर सलमान को काफी ट्रोल किया गया था। गौरतलब है कि सलमान खान जल्दी ही फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आएंगे।