फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: इसलिए फिल्मों में शर्टलेस होते हैं सलमान खान, अभिनेता ने खुद बताई हैरान करने वाली वजह

Fri, 08 Jul 2022 06:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड दबंग खान यानी मशहूर सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। अभिनेता ने अपने लंबे और सफल फिल्मी करियर कई हिट- सुपरहिट फिल्मों काम किया है।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड दबंग खान यानी मशहूर सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। अभिनेता ने अपने लंबे और सफल फिल्मी करियर कई हिट- सुपरहिट फिल्मों काम किया है। यही वजह है कि भाईजान के नाम से मशहूर सलमान को देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोग बेहद पसंद करते हैं। अभिनेता अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने ही रहते हैं। अपनी फिल्मों के अलावा एक्टर अपनी पर्सनैलिटी और अपनी  शानदार बॉडी के लिए भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। इतना ही सलमान लगभग अपनी हर फिल्म शर्टलेस होकर अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में उनके शर्टलेस होने की वजह क्या है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे सलमान के शर्टलेस होने की वो वजह जिसके बारे में खुद अभिनेता ने खुलासा किया था। सलमान खान ने पहली बार अपनी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के एक गाने में शर्ट उतारी थी। इसके बाद उनके शर्टलेस होने का यह सिलसिला मानो आम हो गया। ऐसे में फैंस के मन में अक्सर यह सवाल आता होगा कि आखिर फिल्मों में शर्ट उतारने की वजह क्या है। तो चलिए जानते हैं इस सवाल के जवाब को। 

विज्ञापन

3 of 5
आइफा 2022 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुछ दिनों पहले ही पहले दुबई में आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) समारोह में रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने वहां मौजूद लोगों से अभिनेता सलमान खान से जुड़े सवाल किए। इस दौरान एक्टर के शर्टलेस होने पर भी एक सवाल पूछा गया। इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने कहा कि सलमान ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वह काफी कूल हैं।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : social media

इस पर सलमान ने जेनेलिया के जवाब को गलत बताते हुए खुद ही इसका सही जवाब दिया। उन्होंने जवाब देते हुए मनीष से पूछा कि 'मनीष तेरे पास एक महंगी और शानदार गाड़ी हो तो क्या तू उसे ढककर रखेगा? इस पर मनीष पॉल ने कहा कि वह तो उसे खूब दिखाएंगे। इस सवाल से सलमान यह बताना चाहते थे कि जिस तरह शानदार गाड़ी को लोग दिखाते हैं, वैसे ही वह अपनी परफेक्ट बॉडी को दिखाने के लिए शर्टलेस होते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ अपनी टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर-3' पर भी काम कर रहे हैं।  यह फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी। अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और शाहरुख खान की 'पठान' में कैमियो रोल में भी दिखेंगे। साथ ही वह 'नो एंट्री 2' और 'किक 2' को लेकर काफी बिजी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें