Karan Arjun
- फोटो : file photo
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'करण-अर्जुन', 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'कुछ कुछ होता है' शामिल हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में कैमियो में नजर आए थे। सलमान खान की फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ भी हैं। फिल्म रिलीज होने से महज एक हफ्ता बचा है। इस बीच सलमान खान के लिए बुरी खबर है।