बॉलीवुड के दबंग खान इस वक्त अपकमिंग फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। भारत के बाद सलमान खान की 'दबंग 3', 'टाइगर.. 3' और संजय लीला भंसाली के साथ 'इंशाअल्लाह' आनी हैं। वहीं उनके कुछ टीवी प्रोजेक्ट्स भी साथ में जारी हैं। ऐसे में सुनने को मिल रहा है कि सलमान खान रोहित शेट्टी के साथ काम कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में खुद सलमान ने ही बात करते हुए पूरा मामला साफ कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान खान से सवाल पूछा गया कि क्या वो रोहित शेट्टी के साथ फिल्म में काम कर रहे हैं ? इस पर सलमान ने रिपोर्टर से ही वापस सवाल पूछ लिया और कहा- 'तुम्हें क्या लगता है कि ये सच है या अफवाह ?'
विज्ञापन
3 of 5
salman khan
- फोटो : social media
हालांकि रिपोर्टर के साथ हंसी मजाक करने के बाद खुद सलमान ने सवाल का जवाब देते हुए कहा- 'मेरे और रोहित शेट्टी में काम को लेकर बात हुई है। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन अगर कुछ कंफर्म होता है तो जरूर आप सभी को बताया जाएगा।'
4 of 5
Salman Khan
- फोटो : social media
बता दें कि सलमान खान फिलहाल में काफी व्यस्त चल रहे हैं। कटरीना कैफ के साथ भारत के बाद आलिया भट्ट के साथ वो संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह में नजर आएंगे। वहीं इसके बाद दबंग और टाइगर सीरीज का तीसरा पार्ट भी अगले साल तक आने की उम्मीद है। दबंग 3 की शूटिंग भी जारी है। गौरतलब है कि सलमान खान की भारत 5 जून को रिलीज होगी।
रणवीर सिंह, शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ सुपरहिट फिल्में देने वाले रोहित शेट्टी अब अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी की तैयारी में लगे हैं। बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की आखिरी फिल्म सिंबा आई थी। जो सुपरहिट साबित हुई थी।