फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दबंग' सीरीज पर सलमान का बड़ा खुलासा, बोले-'कभी-कभी सफलता दिमाग खराब कर देती है'

Tue, 28 May 2019 03:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दबंग 3 में सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम (beingsalmankhan)
5 जून को रिलीज हो रही है सलमान खान- कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'भारत'। ऐसे में दबंग खान इस वक्त फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान ही सलमान खान ने अमर उजाला से खास बातचीत की और कई सवालों के जवाब दिए। सवालों में फिल्म दबंग की सक्सेस से जुड़ा भी एक सवाल था जिसपर सलमान ने कहा- 'सफल फिल्में आपकी ज़िंदगी पर काफी बड़ी छाप छोड़ जाती हैं, वहीं कई असफल फिल्मों का भी ज़िंदगी पर बड़ा असर पड़ता है। पर जब बहुत ज्यादा सफलता मिल जाती है तो कभी कभी कलाकार का दिमाग खराब भी हो जाता है।' 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram
सलमान खान ने आगे कहा- 'कलाकार को सफलता के साथ जमीन से भी जुड़ा रहना चाहिए तभी उस पर सफलता का सकारात्मक असर पड़ता है। सफलता के साथ असफलता को भी ध्यान में रखना चाहिए नहीं तो आप सठिया जाते हैं। आपका हर तरह का काम अपनी निजी और व्यावसायिक ज़िंदगी दोनों पर असर करता है। सफलता का सही उपयोग करना चाहिए, तभी आप अपनी ज़िंदगी में खुश और अपने परिवार को खुश रख पाएंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सलमान खान
सलमान खान अक्सर इंडस्ट्री में नए चेहरों को मौका देते हैं। ऐसा ही उन्होंने कुछ किया फिल्म 'नोटबुक' से, हालांकि फिल्म बॉलीवुड पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। इस पर सलमान खान कहते हैं- 'आज किसी को भी सिनेमा जगत में लॉन्च करना आसान नहीं है। नोटबुक एक ऐसी फिल्म है जिसपर मैं गर्व कर सकता हूं। लोगों को यह तब पता चलेगा जब इसे वह आराम से अपने टीवी पर मुफ्त में देखेंगे। किसी नए स्टार के लिए लोग 400-450 रुपये नहीं खर्च करना चाहते। दर्शक भी मेहनत करके पैसा कमाते हैं। जब भी मैं किसी न्यूकमर को लॉन्च करता हूं तो उन्हें हमेशा कहता हूं कि फिल्म में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन सब होना चाहिए। जैसे मैने सूरज पंचोली की फिल्म हीरो में किया था। टाइगर की फिल्म ने 50 करोड़ रुपये कमाए थे और मेरी फिल्म हीरो ने 48 करोड़ रुपये पर उस बेचारे को लेकर इतना कुछ बुरा कहा गया कि सभी लोग उसे फ्लॉप मानने लगे। लव यात्री के गाने खूब पसंद किए गए, कई लोगों को फिल्म भी काफी पसंद आई। आजकल के कलाकार एक्शन फिल्म अपने दम पर नहीं चला पाते इसीलिए मैंने एक्शन फिल्म नहीं बनाई। '

4 of 5
salman khan - फोटो : social media
स्टार पावर पर रिएक्ट करते हुए सलमान ने कहा- 'स्टार पावर हर एक्टर का कम होता रहता है। लेकिन फिर दूसरे स्टार्स आ जाते हैं, तो स्टार पावर कहीं कम नहीं हो रहा,, वह हमेशा कायम रहेगा। एक हारेगा तो दूसरा जीतेगा। आज कोई और स्टार है तो कल कोई और होगा, पर स्टार पावर कहीं नहीं जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत - फोटो : Youtube
वहीं भारत में सलमान के फैंस को क्या अलग मिलेगा और कितना अलग है फिल्म में उनका किरदार? इस पर सलमान कहते हैं- 'किरदार क्या यह फिल्म ही अलग है। इनमें सिर्फ एक ही चीज़ समान है और वह है हीरो। इसके साथ ही पहला तो मेरा लुक जो मेरे फैंस ने नहीं देखा है। वह लुक जो मेरी शुरूआती फिल्मों था वही लुक वापस लाने की कोशिश की है हमने। अभी का जो लुक है वह तो है ही। उसके बाद एक आने वाले कल का लुक भी देने की कोशिश की है जिसमे मैं एक बूढ़े के किरदार में हूं। यह छह दशकों की कहानी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें