फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने वेब सीरीज में काम करने पर कहा, 'मुझे बकवास चीजें पसंद नहीं'

Fri, 22 Mar 2019 10:42 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में ब्लॉकबस्टर होती हैं । इसके अलावा वो अपने प्रोडक्शन हाउस के तले नए कलाकारों को भी मौका देते हैं । सलमान खान ने सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी, आयुष शर्मा और वरीना हुसैन जैसे कलाकारों को लॉन्च किया है । इस बार जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल को लॉन्च करने जा रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
notebook
इन दोनों कलाकारों को लेकर सलामन खान ने अपने प्रोडक्शन में फिल्म 'नोटबुक' बनाई है।  फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए वेब सीरीज पर चर्चा की । खबर थी कि सलामन खान को वेब सीरीज ऑफर हुई है । इस पर सलमान खान ने बताया, 'वो जब भी वेब पर कदम रखेंगे तो पारिवारिक कंटेंट बनाएंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan Zaheer Iqbal - फोटो : twitter
सलमान खान ने कहा, ‘वेब सीरीज अच्छी हैं लेकिन यह थोड़ी साफ-सुथरी होनी चाहिए। मुझे वेब पर चलने वाली बकवास चीजें पसंद नहीं हैं। मुझे भी हाल में वेब के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं भी वेब के लिए कंटेंट प्रोड्यूस करूंगा लेकिन हम आपके हैं कौन टाइप का।’

4 of 5
salman khan
जब सलमान से पूछा गया गया कि 'नोटबुक' विदेशी फिल्म 'द टीचर्स डायरी' से प्रेरित है? तब सलमान ने कहा, ‘टीचर्स डायरी क्या है ? हमारी फिल्म उससे ज्यादा अच्छी है। हमने इस फिल्म पर बहुत काम किया है। हमारी फिल्म का प्लॉट लगभग समान है लेकिन हम थाई फिल्म हिन्दी में नहीं बना सकते हैं। फिल्म में लव स्टोरी का बैकड्रॉप बिल्कुल अलग है। हमारी फिल्म कश्मीर पर बेस्ड है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
सलमान खान से पूछा गया कि क्या उन्होंने स्क्रिप्ट में अपना इनपुट दिया है तो उन्होंने बताया, ‘मैं इसका क्रेडिट नहीं लेना चाहूंगा। क्रेडिट लेना भारी पड़ सकता है।’ सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'भारत' में नजर आएंगे। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान, कटरीना कैफ के साथ रोमांस करते दिखेंगे ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें