फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली सुपरहिट के बाद महीनों तक बेरोजगार रहे सलमान, पिता ने भी फेर ली थी आंखें

Tue, 18 Apr 2017 03:14 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
सलमान खान आज बड़े सुपरस्टार हैं। उनका स्टारडम ऐसा है कि आज उनकी फिल्में नाम से ही चलती हैं और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी पहली फिल्म के बाद सलमान कई महीनों तक बेरोजगार रहे थे ?

ये बात तब की है जब सलमान खान ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम किया था। ये फिल्म हिट रही थी और इसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।

लेकिन फिल्म का गोल्डन टच सलमान के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। पहली हिट के बाद भी सलमान करीब छह महीने तक फिल्मों की तलाश में भटकते रहे लेकिन निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान
सलमान के पिता सलीम खान जाने माने लेखक थे जिन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखी, लेकिन उन्होंने भी अपने बेटे सलमान के करियर को कोई सपोर्ट नहीं किया।

सलीम चाहते थे कि उनका बेटा अपने दम पर अपना करियर बनाए ताकि कल को लोग ये ना कहें कि पिता के रुतबे की वजह से बेटे सलमान को फिल्म मिल गईं और करियर चमक गया।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान
सलमान भी पिता सलीम खान से मदद मांगे बिना फिल्मों के लिए मशक्कत करते रहे। बेशक 'मैंने प्यार किया' सलमान की पहली फिल्म थी लेकिन उन्होंने रेखा की फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से डेब्यू किया था।

इस फिल्म में सलमान कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए क्योंकि इस फिल्म के दौरान एक तो वो बहुत पतले थे और एक्टर जैसी बॉडी बिल्कुल भी नहीं थी और दूसरा फिल्म में सलमान की खुद की आवाज भी नहीं थी। उनके किरदार के लिए किसी और एक्टर ने डबिंग की थी।

4 of 5
सलमान खान
बड़ी ही दिलचस्प बात है कि असफल डेब्यू के बाद सलमान को फिल्म मिल गई जिसने सलमान के स्टारडम की इबारत लिखी, लेकिन उसके बाद उन्हें काम के लाले पड़ गए।

करीब छह महीनों तक हर तरफ हाथ पैर मारने के बाद जब सलमान पूरी तरह से निराश हो गए तब जाकर उन्हें फिल्में मिलनी शुरू हुईं और आज सलमान सभी के सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान
आज आलम ये है कि सलमान की फिल्में ना सिर्फ हिट होती हैं बल्कि फैंस भी बड़ी बेसब्री से उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं।

उनकी कई फिल्में 100 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी हैं और नए रिकॉर्ड बनाती हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' का अभी ना तो कोई टीजर आया है और ना ही ट्रेलर, लेकिन रिलीज से पहले ही ये फिल्म 227 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें