बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों काफी परेशान हैं। उनकी इस परेशानी का हल उनके दोस्त सलमान के पास भी नहीं है। खुद अब सलमान भी कटरीना की हैल्प करने से बचते नजर आ रहे हैं। आखिर कटरीना किस बात को लेकर परेशान हैं..?
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल कटरीना अपनी बहन इसाबेल को बॉलीवुड में डेब्यू कराना चाहती हैं, लेकिन इसाबेल को कोई फिल्म नहीं मिल रही है। बॉलीवुड में कटरीना को लॉन्च करने वाले सलमान खान ने भी इसाबेल को अपनी फिल्म में लेने से मना कर दिया। पता हो कि सलमान खान प्रोड्यूसर के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। सलमान के इस प्रोड्क्शन हाउस का नाम 'सलमान खान फिल्मस' (एसकेएफ) है। एसकेएफ प्रोड्क्शन हाउस के अंतर्गत सलमान फिल्म 'लवरात्री' लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
इस फिल्म में उनके बहनोई आयुष शर्मा मुख्य किरदार में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान ने इस फिल्म में हीरोइन के लिए इसाबेल को चुना था। इसाबेल ने लुक टेस्ट तो पास कर लिया, लेकिन वह कैमरे के सामने आकर ऑडिशन में फेल हो गईं। साथ ही बताया जा रहा है कि कटरीना की बहन इसाबेल हिंदी भी ठीक से नहीं बोल पाती हैं। जिसके कारण सलमान ने उन्हें फिल्म में नहीं लिया।
बीच में यह भी खबरें थीं कि कटरीना अपने बहन को बॉलीवुड में एंट्री दिलाने के लिए खुद का प्रोड्क्शन हाउस भी खोल सकती हैं, लेकिन कटरीना ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है। आपको बता दें कटरीना की बहन इसाबेल ने साल 2014 में एक कैनेडियन कॉमेडी शो 'डॉ. कैब्बी' में काम किया है। इसाबेल अब बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं।