फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के निर्माताओं से नाराज हुए सलमान खान, फिनाले होस्ट करने से किया इंकार!

Fri, 14 Feb 2020 11:20 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
बिग बॉस का 13वां सीजन शुरू से ही विवादों में रहा है। कभी कंटेस्टेंट की हरकतों तो कभी सलमान खान पर लगे पक्षपात के आरोपों की वजह से ये शो सुर्खियों में आया। 15 फरवरी को इस सीजन का फिनाले हैं, जिसमें अब कुछ ही घंटे में बचे हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि सलमान खान ने बिग बॉस का फिनाले होस्ट करने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 13 के एक फैन पेज के मुताबिक, शो के निर्माता सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाना चाहते हैं। लेकिन सलमान इस फैसले के खिलाफ हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स और सलमान के बीच एक मीटिंग होने थी, जिसे रद्द कर दिया गया है। वहीं, निर्माता सिद्धार्थ को ही विजेता बनाने पर अड़े हैं। इसी के चलते अब सलमान ने फिनाले होस्ट करने से मना कर दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 4
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV
अगर वाकई सलमान ने बिग बॉस के फिनाले को होस्ट करने से मना कर दिया है तो ये चौंकने वाली बात है। शो के मेकर्स भी ये बात जानते हैं कि सलमान इस शो की जान हैं। अगर निर्माता सलमान को मनाने में कामयाब नहीं होते हैं तो ये इस शो के लिए काफी मुश्किल वक्त होगा। हालांकि इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की हुई है और न ही अमर उजाला इसकी सत्यता प्रमाणित करता है।
विज्ञापन

4 of 4
bigg boss 13 - फोटो : voot
गूगल पर पारस छाबड़ा को बताया जा रहा है विनर
सर्च इंजन Google ने फिनाले से पहले ही विनर का नाम बता दिया है। जब आप जब Google पर बिग बॉस 13 का विनर लिखकर सर्च करते हैं तो वहां पारस छाबड़ा का नाम दिखाई पड़ता है। हालांकि शो के मेकर्स की तरफ इस तरह की घोषणा नहीं की गई है। इसके पीछे की वजह विकीपीडिया हो सकता है, जहां कोई भी जाकर उपलब्ध जानकारी को संशोधित या अपटेड कर सकता है। 

अनुपम खेर के ट्वीट पर आप नेता की विवादित टिप्पणी, कहा- बाल के साथ दिमाग भी उड़ गया क्या?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें