सलमान खान अपने जीजा और बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। सलमान खान ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। खबर है कि अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बॉलीवुड के सुल्तान 'लवरात्री' नाम की फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में हीरो के रूप में आयुष नजर आएंगे। फिल्म को अभिराज मिनावाला डायरेक्ट करेंगे जो इससे पहले अली अब्बास जफर को असिस्ट करते थे।
पढ़ेंः विराट-अनुष्का की शादी में हो गई जमकर लड़ाई, आपस में भिड़े डिजाइनर और फोटोग्राफर
विज्ञापन
2 of 4
सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है- सलमान खान फिल्म्स के पांचवे प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए काफी खुश हूं। 'लवरात्री' के जरिए आयुष शर्मा को सामने ला रहा हूं। फिल्म को अभिराज मीनावाला डायरेक्ट करेंगे। बाकी की जानकारी जल्द ही दूंगा।
Feeling very happy to announce @SKFilmsOfficial productions ka 5th venture #Loveratri introducing @aaysharma directed by Abhiraj Minawala. More details soon
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 14, 2017
विज्ञापन
3 of 4
सूत्रों की मानें तो अगले साल फरवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी और ये 2018 में रिलीज हो सकती है। आयुष की बात करें तो वो पिछले तीन सालों से अपनी नई पारी के लिए तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक्शन और डांस की ट्रेनिंग भी ली है।
पढ़ेंः शादी के बाद कुछ ऐसे करीब आए विराट-अनुष्का, वायरल हुई फोटो
फिल्म के पोस्टर को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात में होगी। पहले बात थी कि इस फिल्म की लीड हीरोइन मौनी रॉय होंगी लेकिन आयुष इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं थे। अब देखना होगा कि आखिरकार इस फिल्म में कौन हीरोइन होगी।