फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के साथ सलमान खान को 'मर्दाना कमजोरी की दवा' बेचने बिग बॉस में पहुंचा ये एक्टर

Mon, 21 Oct 2019 01:07 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और मौनी रॉय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मेड इन चाइना के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में राजकुमार ने एक गुजराती बिजनेसमैन का किरदार निभाया है। इसी के चलते दोनों स्टार सलमान खान के पास पहुंचे और उन्हें अपना मैजिक सूप बेचने की कोशिश की। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman khan And Rajkumar Rao - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह सलमान खान को अपना मैजिक सूप बेचते नजर आ रहे हैं। वह सलमान से कहते हैं कि उनका सूप मर्दों की कमजोरी को दूर कर अंदर के शेर को जगा देता है।
विज्ञापन

3 of 5
Salman khan And Rajkumar Rao - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव की इस बात पर सलमान कहते हैं कि मेरे अंदर तो ऐसी कोई कमजोरी नहीं है। इस पर राजकुमार कहते हैं कि आपके लिए नहीं है, हम तो आपको तो बस बताने आए थे। इस पर मौनी रॉय कहती हैं कि सूप 25 अक्टूबर को लॉन्च हो रहा है।
 

 

4 of 5
Made in China - फोटो : social media
मेड इन चाइना की कहानी है एक ऐसे गुजराती बिजनेसमैन की जो अपने सपनों की उड़ान ज्यादा से ज्यादा ऊंची करने की कोशिश में चीन पहुंच जाता है। यहां उसे सक्सेस का एक ऐसा फार्मूला मिलता है जिसे दुनिया भर में बेच कर वह मार्केट का किंग बन जाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेड इन चाइना का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बता दें कि राजकुमार राव और मौनी रॉय स्टारर फिल्म मेड इन चाइना दिवाली के खास मौके पर रिलीज हो रही है। मिखिल मुसाले निर्देशित फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। राजकुमार और मौनी के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी भी मुख्य किरदार में हैं।

सारा से ब्रेकअप के बाद ऐसी हो गई कार्तिक आर्यन की हालत, तस्वीरें देख टूट सकता है फैंस का दिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें