फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब घोड़े से भी तेज दौड़े 'टाइगर', वीडियो देख सलमान खान की फिटनेस के मुरीद हो जाएंगे आप

Mon, 24 Jun 2019 12:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहने लगे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना बेहद खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद दबंग खान के फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ करते नहीं थकेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'टाइगर' इस वीडियो में घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए हैं। जी हां, सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपना जो वीडियो शेयर किया उसमें वह घोड़े के साथ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। उनके ट्वीट के अनुसार सलमान खान के साथ फिल्म 'नोटबुक' के एक्टर जहीर इकबाल भी मौजूद थे।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने ट्वीट में लिखा-'ओवरपावरफुल हॉर्स पावर, फन विद  जहीर इकबाल।' सलमान खान के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में दबंग खान की फिटनेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इससे पहले 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' पर सलमान खान ने एक और हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 
 

4 of 5
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह रिवर्स डाइव (पलटी खाकर कूदना) लगाकर पानी में कूदते हुए नजर आए। गौरतलब है कि रिवर्स डाइव लगाना आसान काम नहीं होता है। लेकिन उनकी रिवर्स डाइव को देखकर लगा कि दबंग खान काफी समय से ऐसी डाइव लगाते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म भारत की दूसरे हफ्ते की कुल कमाई रही 23 करोड़ 64 लाख रुपए। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब भी 200 करोड़ रुपए नहीं कमा सकी है। पहले हफ्ते के नौ दिन और दूसरे हफ्ते के सात दिन मिलाकर फिल्म भारत का कुल कलेक्शन 195 करोड़ 83 लाख रुपए हो सका है। दूसरे हफ्ते में यह फिल्म करीब डेढ़ हजार थिएटर्स में चलती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें