सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से भरपूर प्यार मिल रहा है। तभी तो रिलीज के बाद से ही ये यू-ट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। 'रेस 3' का ट्रेलर सिर्फ अपने धांसू डायलॉग्स के लिए ही नहीं बल्कि खतरनाक एक्शन सीन्स और जानलेवा स्टंट्स के लिए भी चर्चा में है। 18 घंटे में ही इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।