फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की जिद के आगे झुका पाकिस्तान, 'रेस-3' की रिलीज को मिली हरी झंडी

Tue, 05 Jun 2018 05:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
race 3
ईद के मौके पर पाकिस्तान में सलमान खान की फिल्म ‘रेस-3’ के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ईद के दौरान भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर लगी दो हफ्ते की पाबंदी को घटाकर एक हफ्ता कर दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
race 3
सोमवार को मंत्रालय द्वारा जारी ताजा नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई कि भारतीय फिल्मों पर ईद से दो दिन पहले और छुट्टियों के एक हफ्ते बाद तक पाबंदी लागू रहेगी। इससे पहले उसने ईद से दो दिन पहले और छुट्टियों के दो हफ्ते बाद तक पाबंदी लगाई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 4
race 3
पाकिस्तान में सलमान खान के प्रशंसकों की बड़ी संख्या है। स्थानीय वितरकों का काफी दबाव था कि इस पाबंदी को खत्म किया जाए क्योंकि इससे उनका व्यवसाय प्रभावित होता। वहीं मंत्रालय का कहना है कि वह स्थानीय फिल्मों को बढ़ावा देना चाहता है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
race-3
दरअसल ईद के मौके पर रईस फिल्म में शाहरुख खान की हिरोइन रही माहिरा खान की फिल्म ‘7 दिन मोहब्बत’ और जावेद शेख की वजूद रिलीज होने वाली है और अगर ऐसे में सलमान की फिल्म रिलीज होती है तो उनकी अपनी फिल्मों के कारोबार पर असर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें