फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल के बाद इस एक्ट्रेस का लुक आया सामने, सलमान खान ने बताया 'हॉट'

Fri, 23 Mar 2018 05:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
race 3
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग लगभग खत्म होने को है। पूरी टीम अबु धाबी में शूटिंग कर रही है। धीरे-धीरे फिल्म में सभी के लुक सामने आ रहे हैं। सलमान, जैकलीन, बॉबी के लुक के बाद अब डेजी शाह का लुक सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन
फिल्म में सलमान सिकंदर नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं। इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस का लुक सामने आया। फिल्म में जैकलीन जेसिका के रोल में हैं। वहीं डेजी शाह का लुक सामने आया है। फिल्म में डेजी संजना नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेजी शाह - फोटो : gettyimages
सलमान खान ने फिल्म से डेजी के लुक को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही लिखा, 'खूबसूरत संजना तहलका मचाने के लिए तैयार है।' जी हां, सलमान के इस ट्वीट से पता चल रहा है कि डेजी का फिल्म में अहम रोल है। इस पोस्टर में डेजी वाकई में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

4 of 5
डेजी शाह - फोटो : youtube
पोस्टर में डेजी के हाथों में गन नजर आ रही है और इतना तो तय है कि डेजी इस फिल्म में अपने कातिलाना अंदाज से लाखों दिल घायल करने वाली है। इससे पहले सलमान ने फिल्म का लोगो भी रिलीज किया था।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Race 3
बता दें कि यह फिल्म कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान, जैकलीन और बॉबी देओल के अलावा अनिल कपूर, साकिब सलीम और डेजी शाह भी होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें