सिनेमा के 'सुल्तान' सलमान खान रिश्ते निभाना जानते हैं और, गुस्सा हो जाएं तो फिर से प्यार दिखाना भी जानते हैं। सलमान खान ने पिछले साल क्रिसमस पर अपने उन दोनों छोटे भाइयों अरबाज और सोहेल को माफ कर दिया था, जिनसे वह पिछले पूरा साल नाराज रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan Sohail Arbaaz
- फोटो : instagram
सलमान ने अरबाज खान की फ्रेंचाइजी दबंग की तीसरी किश्त में काम करने को ग्रीन सिगनल दिया तो इंतजार इस बात का हो रहा था कि अब सोहेल खान से सलमान खान की नाराजगी दूर होने का अगला कदम क्या होगा?
विज्ञापन
3 of 5
saleem khan and salman khan
सोहेल खान से नाराज होने के बाद ही सलमान खान ने बहुचर्चित सीरीज 'गामा पहलवान' की बायोपिक को बंद कर दिया था। लेकिन 'रेस 3' के फ्लॉप होने के बाद से अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने कारोबार पर ध्यान दे रहे सलमान खान ने अब सोहेल का करियर फिर से संवारने का मन बनाया है।
4 of 5
salman khan
सीरीज 'गामा पहलवान' पर फिर से काम शुरू हो चुका है। यह शो भारत के मशहूर रेसलर गामा की ज़िंदगी पर आधारित होगा। आपको बतादें कि ग़ुलाम मुहम्मद बक्श उर्फ गामा भारत के ही नहीं पूरे विश्व में अपने समय के सबसे महान पहलवान थे, उस समय में ऐसा कोई नहीं था जो इन्हें हरा सके।
टीवी पर कपिल शर्मा के शो को प्रोड्यूस करने के बाद अब सलमान अपने भाई के इस शो को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। सोहेल खान इस सीरीज में पहलवान गामा का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे और शो की शूटिंग अप्रैल से शुरू हो जाएगी। शो के कुछ हिस्सों की शूटिंग पंजाब के साथ साथ लंदन मे भी होगी, और इस शो को जुलाई तक टीवी पर लाने की पूरी कोशिश रहेगी।