बॉबी देओल की फिल्म 'लव हॉस्टल' जब से रिलीज हुई है, इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए खूब तारीफ हो रही है। जी-5 पर रिलीज हुई इस फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का रोल किया है। फिल्म में बॉबी के अभिनय को देखकर फैंस दंग हैं। बॉबी ने फिल्म में नेगेटिव कैरेक्टर बखूबी निभाया है। जिसे देखकर फिल्मी सितारें भी खूब तारीफ कर रहे हैं।