फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' के सेट से सामने आया सलमान का लुक, फोटो देख 'मैंने प्यार किया' वाले 'प्रेम' की आ जाएगी याद

Mon, 08 Oct 2018 03:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bharat
सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 12 को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग भी अबु धाबी में चल रही है। भारत में सलमान के लुक को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं क्योंकि इस फिल्म में सलमान 18 साल से लेकर 65 साल तक के अवतार में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bharat
हाल ही में भारत के सेट से वरुण धवन और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री की फोटो सामने आई थी। इस बार सेट से सामने आई फोटो में सलमान खान, फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर और अतुल अग्निहोत्री के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सलमान खान की उम्र बहुत ही कम लग रही है। इसके अलावा तस्वीर के बैकग्राउंड में मशीन, वर्कर और एक विंटेज कार दिखाई दे रही है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
bharat
अली अब्बास जफर की ये फिल्म कई दशकों के सफर को दिखाने वाली है। 'भारत' फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस को उत्सुकता कितनी है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं हर कोई इस फिल्म से जुड़ी एक एक अपडेट जानना चाहता है। ऐसे में सुल्तान का ये लुक फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

 

4 of 5
Bharat
'भारत' फिल्म में सलमान खान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। हाल ही में कटरीना की सेट से फोटो भी सामने आई थी। कहा जा रहा है कि सलमान की तरह कटरीना के भी फिल्म में पांच अलग अलग लुक होंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bharat
'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है जहां एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो वियतनाम युद्ध में अपने दोनों पैर खो देता है। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें