शाहरुख खान
- फोटो : पीटीआई
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा सुबह 3 बजे हुआ, जब पार्टी में कुछ ही लोग बचे थे। पार्टी में मौजूद एक चश्मदीद के मुताबिक, 'जिस वक्त अर्चना के लहंगे में आग लगी, वह अपनी बेटी के साथ थीं,। अचानक लगी आग से हर कोई हैरान परेशान रह गया और किसी को कुछ नहीं सूझ रहा था। लेकिन इतने में शाहरुख खान अर्चना के पास पहुंचे और अपनी जैकेट की मदद से अर्चना की आग बुझाई। अर्चना की आग बुझाने के चक्कर में शाहरुख खुद भी थोड़ा झुलस गए।'