फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की तारीफ से लेकर ऋचा चड्ढा की लताड़ तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Thu, 31 Oct 2019 07:08 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में दिवाली पार्टी के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शाहरुख खान ने अपनी जान पर खेलकर ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर की जान बचाई। इस घटना के बाद शाहरुख के साहस की जमकर तारीफ हो रही है। अब इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी जुड़ गया। उन्होंने एक अलग अंदाज में शाहरुख की बहादुरी की तारीफ की है।

ऐश्वर्या के मैनेजर की जान बचाने पर शाहरुख की तारीफ, सलमान बोले- हीरो वो होता है...
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान ने बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली। फिल्मों के अलावा सारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों सारा दिवाली के मौके पर नजर आई थीं। उन्होंने फैमिली के साथ त्यौहार सेलिब्रेट किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस मौके पर सारा अपने एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहारिया के साथ थीं।

सारा अली खान ने एक्स बॉयफ्रेंड वीर के साथ सेलिब्रेट की दिवाली, पार्टी में किया जमकर डांस
विज्ञापन

3 of 5
Karishma Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा लेकिन उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से करिश्मा को दो बच्चे भी हुए। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। हाल ही में दिवाली के मौके पर करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे अपने पिता संजय कपूर के साथ नजर आए।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने Ex पति संजय कपूर और उनकी पत्नी के साथ मनाई दीवाली, देखिए अनेदखी तस्वीरें

4 of 5
पवित्रा पुनिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। पवित्रा को डेंगू की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले पता लगा था कि पवित्रा को डेंगू है, जिसके बाद से वो अस्पताल में ही हैं। वहीं अब भी उनकी तबीयत ठीक नहीं बताई जा रही है।

इस बीमारी की चपेट में टीवी की 'नागिन', बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा से जुड़ चुका है नाम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को पूरे देश में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया गया। ऐसे में लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े, जिसके बाद से ही दिल्ली- एनसीआर की हवा 'खतरनाक' हो गई है। हवा के खराब होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पटाखे फोड़ने वाले लोगों को लताड़ लगाई है।

पटाखे फोड़ने वालों की ऋचा चड्ढा ने लगाई क्लास, यूजर बोला- 'मैं मुस्लिम हूं.. '
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें