फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की बर्थ डे पार्टी में बॉबी देओल, जैकलिन संग जमकर झूमे सलमान, देखें वीडियो

Sat, 31 Mar 2018 04:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jacqueline fernandez - फोटो : Instagram
दुबई में सलमान खान ने भांजे आहिल की बर्थ डे पार्टी में जमकर डांस किया। कभी बॉबी देओल, तो कभी जैकलिन के साथ वह ठुमके लगाते दिखे। इस पार्टी में उनकी फिल्म 'रेस-3' की पूरी टीम मौजूद थी। जैसे ही पार्टी के वीडियोज सामने आए, सोशल मीडिया पर छा गए।
विज्ञापन

2 of 5
Ahil - फोटो : Instagram
देखिए कैसे सलमान खान ने बॉबी देओल के साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के सुपरहिट गाने 'डू यू नो' पर डांस किया।
विज्ञापन

3 of 5
Ahil - फोटो : Instagram
वहीं सलमान खान की बहन और बर्थ डे ब्वॉय आहिल की मां अर्पिता खान शर्मा ने जैकलिन फर्नांडीज के साथ फिल्म 'किक' के गाने 'जुम्मे की रात' पर मजेदार डांस परफॉर्मेंस दी। 

4 of 5
Salman Khan - फोटो : Instagram
'भाईजान' के भांजे का जन्मदिन दुबई के Cipriani Yas आईलैंड पर मनाया गया। बर्थ डे ब्वॉय ने देर रात केक काटकर ग्रैंड सेलिब्रेशन का आगाज किया। आहिल के बर्थ डे पर परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म 'रेस-3' की स्टार कास्ट को भी न्योता दिया गया। आयुष शर्मा भी अपनी फिल्म 'लवरात्रि' की शूटिंग पूरी कर अहमदाबाद से सीधे दुबई पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ahil - फोटो : Instagram
आहिल के पहले जन्मदिन पर पूरी खान फैमिली और करीबी दोस्त चार्टर्ड प्लान से मालदीव के लिए रवाना हुए थे। इस बार आहिल का जन्मदिन मुंबई में सेलिब्रेट होना था मगर सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' की अबू धाबी में हो रही शूटिंग की वजह से डेस्टिनेशन बर्थ डे पार्टी प्लान की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें