फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सलमान नंबर वन, अक्षय, आयुष्मान, रणवीर के नाम नहीं

Thu, 17 Dec 2020 05:09 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह - फोटो : PTI
जेबी पुरस्कारों, बिना सर्कुलेशन वाले विदेशी अखबारों की पॉवर लिस्ट और तमाम अंग्रेजी पत्रिकाओं की सालाना सूचियों में जगह बनाने वाले हिंदी फिल्मी सितारों की असली बॉक्स ऑफिस पॉवर भी सामने आ गई है। देश की आजादी बाद से लेकर अब तक जिन सितारों ने साल दर साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में दी हैं, उनमें सलमान खान का नाम सबसे ऊपर है। ये पोजीशन उन्होंने 10 ऐसी फिल्में देकर पाई है जो अपनी रिलीज के साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में रहीं। आगे की स्लाइड्स में उन सितारों के नाम भी शामिल हैं जो इस लिस्ट के टॉप 10 अभिनेताओं में जगह बनाने में कामयाब रहे। चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम शुमार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv
सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तो वर्ष 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की लेकिन उन्हें मुख्य भूमिका निभाने का मौका वर्ष 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' में मिला। इस फिल्म से ही सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया। अब तक अपने पूरे करियर में सलमान ने 10 फिल्में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली दी हैं जिनमें 'मैंने प्यार किया' पहली है। इसके बाद 'साजन', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'नो एंट्री', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' और 'टाइगर जिंदा है' भी अपने साल में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बनीं।
विज्ञापन

3 of 7
दिलीप कुमार - फोटो : Amar Ujala
सलमान के बाद दूसरा नंबर ट्रेजेडी किंग अभिनेता दिलीप कुमार का है जिन्होंने अपने पूरे करियर में नौ सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्में हिंदी सिनेमा को दीं। वैसे तो उन्हें अपने अभिनय और चुनिंदा कहानियों को करने के लिए जाना जाता है। लेकिन, उनकी फिल्मों ने जब बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई भी की तो वह मेगा फिल्म स्टार भी बन गए। दिलीप कुमार की सबसे बड़ी फिल्मों में 'जुगनू', 'शहीद', 'आन', 'मधुमती', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा जमुना', 'क्रांति', 'विधाता' और 'कर्मा' शामिल हैं।

4 of 7
आमिर खान - फोटो : instagram/avigowariker
इसके बाद नंबर आता है मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान का। वह फिल्मों में परफेक्शन देने के लिए जाने जाते हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों ने भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। हिंदी फिल्मों को आजकल जिस सौ करोड़ी क्लब से तौला जाता है, उसकी शुरुआत वर्ष 2008 में आई आमिर की फिल्म 'गजनी' से हुई है। यह फिल्म पहली है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, 'गजनी' से पहले 'दिल' और 'राजा हिंदुस्तानी' ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने अपने रिलीज होने वाले साल में बॉक्स ऑफिस पर राज किया। आमिर अपने पूरे करियर में सात सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्में दे चुके हैं जिसमें 'दिल', 'राजा हिंदुस्तानी' और 'गजनी' के अलावा '3 इडियट्स', 'पीके', 'धूम-3' और 'दंगल' शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान - फोटो : instagram
अमिताभ बच्चन ने लगभग छह दशक लंबे फिल्मी करियर में छह ऐसी फिल्में दी हैं जिन्होंने अपने रिलीज होने वाले साल में सबसे ज्यादा कमाई की। उन फिल्मों में 'रोटी कपड़ा और मकान', 'शोले', 'अमर अकबर एंथनी', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'सुहाग' और 'कुली' शामिल हैं। मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में 'पत्थर के फूल', 'आंखें', 'सीता और गीता', 'शोले' और 'हुकूमत' पांच फिल्में दी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की। साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच पांच फिल्में राज कपूर और शाहरुख खान के नाम भी हैं। ये तीनों सितारे इस सूची में नंबर पांच पर हैं। राजकपूर की साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 'बरसात', 'आवारा', 'श्री 420', 'अनाड़ी' और 'संगम' हैं, इसी तरग शाहरुख खान 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'देवदास', 'वीर जारा' और 'ओम शांति ओम' जैसी सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्में दी हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
ऋतिक रोशन - फोटो : फाइल
इस टॉप 10 लिस्ट में साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चार फिल्में देकर ऋतिक रोशन भी शामिल हुए हैं। ऋतिक को फिल्म इंडस्ट्री में आए 20 साल बीत चुके हैं और इस दौरान उन्होंने खान सितारों के सामने टिके रहकर भी अपना अलग फैन बेस बनाया है। ऋतिक के करियर की चार सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली रहीं, 'कहो ना प्यार है', 'कोई मिल गया', 'धूम 2' और वॉर'। ऋतिक रोशन इसी तरह काम करते रहे तो तय है कि वह आने वाले दिनों में शाहरुख खान और आमिर खान से आगे निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजेश खन्ना, रेखा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूरे करियर में साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चार से कम फिल्में देने वालों में राजेश खन्ना की दो फिल्में 'आराधना' और 'हाथी मेरे साथी' शामिल हैं। दो फिल्में सनी देओल की भी हैं, 'बॉर्डर' और 'गदर- एक प्रेम कथा'। अजय देवगन के नाम साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' बनी है। चौंकाने वाला नाम यहां अक्षय कुमार का है जो खुद तो लगातार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में नंबर वन बने रहते हैं, लेकिन उनकी फिल्मों की कमाई से उनके निर्माताओं को उतना मुनाफा होता नहीं दिख रहा। हाल ही में करियर के 10 साल पूरे करने वाले रणवीर सिंह को भी अब तक ये सौभाग्य नहीं मिला है कि उनकी कोई फिल्म किसी साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हो, यही हाल आयुष्मान खुराना का भी है।

जब हीरो पर भारी पड़े ये साइड एक्टर्स, 'लक्ष्मी' बन शरद केलकर ने कर दी अक्षय की छुट्टी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें