फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दबंग' के सेट पर सलमान खान को रास्ते से हटने की मिली 'धमकी', फैंस से मांगनी पड़ी मदद

Wed, 13 Nov 2019 11:52 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Dabangg 3 - फोटो : social media
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वह अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। खास बात ये है कि सलमान खान 'दबंग 3' का बड़े ही अनोखे अंदाज में प्रमोशन कर रहे हैं जिसकी काफी चर्चा हो रही है। सलमान खान इस बार अपनी फिल्म 'दबंग 3' के लिए फैंस को भी खास और बड़ा मौका दे रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Dabangg 3 - फोटो : twitter
जी हां, सलमान खान अपनी फिल्म 'दबंग 3' में आम लोगों को डायलॉग लिखने का मौका दे रहे हैं।दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सलमान कुछ गुंडों का रास्ता रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद एक गुंडा सलमान खान से कहता है- 'रास्ते से हट जाओ चुलबुल, वरना तुम्हारे रास्ते लगा दूंगा। इस पर सलमान खान उसे कोई जवाब नहीं देते हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं कि इसे जवाब हम नहीं आप देंगे, तो आप बताइए कि हम काउंटर रिप्लाई (जवाब) क्या दें?' 
विज्ञापन

3 of 5
दबंग 3 (सलमान और प्रभु देवा) - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में सलमान खान आगे कहते हैं कि 'आपका काउंटर रिप्लाई हमें पसंद आया तो हम वो फिल्म में इस्तेमाल करेंगे।' इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान खान ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हम चुप हैं, इंतजार में सही काउंटर के और हमें पूरा भरोसा है कि आप हमें देंगे एक जबरदस्त काउंटर।  #Dabangg3BadassDialogue के साथ भेजे अपना काउंटर।'  

4 of 5
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दबंग फ्रेंचाइजी की फिल्म 'दबंग 3' का नया गाना 'मुन्ना बदनाम हुआ' रिलीज किया गया है। सलमान ने बाकी गानों की तरह ही इस गाने का भी ऑडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस गाने को कमाल खान ने गाया है तो वहीं इसमें बादशाह का रैप भी लोगों को सुनने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dabangg 3 - फोटो : social media
बता दें कि इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म में गाना 'मुन्नी बदनाम हुई' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने की सफलता के बाद ही मेकर्स ने 'मुन्ना बदनाम हुआ' बनाने का फैसला किया। गाने में सलमान के साथ 'लवयात्री' की अभिनेत्री वरीना हुसैन भी नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें